कन्हैया कुमार के सामने नहीं टिक पाएंगे भाजपा प्रत्याशी तिवारी : वेद प्रकाश बेदी

0
155
कन्हैया कुमार के सामने नहीं टिक पाएंगे भाजपा प्रत्याशी तिवारी : वेद प्रकाश बेदी
कन्हैया कुमार के सामने नहीं टिक पाएंगे भाजपा प्रत्याशी तिवारी : वेद प्रकाश बेदी

कन्हैया कुमार के सामने नहीं टिक पाएंगे भाजपा प्रत्याशी तिवारी : वेद प्रकाश बेदी

* प्रखर एवं युवा वक्ता हैं

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : युवा है, शिक्षित है, झूठ के खिलाफ सच की लड़ाई है, देश का एक सच्चा सिपाही है, जी हां उत्तरी पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार की शख्सियत को कुछ इस तरह बयान किया दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट वेद प्रकाश बेदी ने। उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र के चुनाव पर बात करते हुए वेद प्रकाश बेदी ने कहा की कन्हैया कुमार एक अच्छे प्रत्याशी है। वेद प्रकाश बेदी ने आगे कहा की कन्हैया कुमार एक बहुत ही शानदार वक्ता है और जब वह पूरे सबूतों के साथ भाजपा की सच्चाई जनता के सामने रखते है तो भाजपा के झूठे नेताओं की बोलती बंद हो जाती है। वेद प्रकाश बेदी ने आगे कहा की कन्हैया कुमार का दिल्ली से बहुत गहरा रिश्ता है, वह जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे है।

वेद प्रकाश बेदी ने आगे कहा की कन्हैया कुमार एक युवा प्रत्याशी है और इस वजह से अबकी बार उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र का युवा वर्ग कांग्रेस से अधिक
और जल्दी जुड़ेगा। जब हमने वेद प्रकाश बेदी से पूछा की भाजपा के कार्यकर्ता बार बार कन्हैया कुमार को देश विरोधी मामले का आरोपी बताते है तो इस पर वेद प्रकाश बेदी ने कहा की जब देश के न्यायालय ने कहा है कि कन्हैया कुमार के राष्ट्र-विरोधी नारों में भाग लेने का कोई सबूत नहीं है तो भाजपा के कार्यकर्ता कौन होते है कन्हैया कुमार पर आरोप लगाने वाले। वेद प्रकाश बेदी ने आगे कहा की सच तो यह है की जब से उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने बतौर प्रत्याशी कन्हैया कुमार के नाम की घोषणा करी है तब से भाजपा वाले डर गए है क्योंकि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मन ही मन यह बात जानते है की कन्हैया कुमार एक बहुत ही मजबूत प्रत्याशी है और कन्हैया कुमार के उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र में आने से चुनावी समीकरण पूरी तरह से बदल गए है और जो भाजपा अभी तक यह सोच रही थी की वह उत्तरी पूर्वी लोकसभा सीट जीत गए है अब उन्हें एहसास हो गया है की उत्तरी पूर्वी लोकसभा सीट पर चुनाव पूरी टक्कर का है और कन्हैया कुमार एक विजयी प्रत्याशी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here