सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

BJP Bengal victory 2026: बंगाल की जनता सकारात्मक बदलाव लाना चाहती थी जिसके,लिए जनता ने भाजपा को बम्पर बहुमत दिया : प्रवेश शर्मा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

BJP Bengal victory 2026: बंगाल की जनता सकारात्मक बदलाव लाना चाहती थी जिसके,लिए जनता ने भाजपा को बम्पर बहुमत दिया : प्रवेश शर्मा
– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली , पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 206 सीटें जीतकर विधानसभा में दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल कर लिया है और टीएमसी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। वही असम में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए ने ऐतिहासिक रूप से लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करी है और बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। पुडुचेरी में भी फिर एक बार भाजपा सरकार पर मुहर लगी है। इसी विषय पर बात करते हुए स्थाई समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रवेश शर्मा ने कहा कि भाजपा को मिली शानदार जीत के लिए मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं और भाजपा के ऊपर जनता ने जो विश्वास दिखाया है उसके लिए मैं जनता का आभार व्यक्त करता हूं। प्रवेश शर्मा ने आगे कहा कि जनता ने भाजपा के द्वारा देश में किए गए बेहतरीन विकास कार्यों को देखते हुए ही भाजपा को ना सिर्फ़ अपना मत दिया है बल्कि बहुमत भी दिया है। प्रवेश शर्मा ने कहा कि बंगाल की जनता सकारात्मक बदलाव लाना चाहती थी जिसके लिए जनता ने भाजपा को अपना वोट दिया वही असम की जनता भाजपा के द्वारा किए गए विकास कार्यों से खुश है, संतुष्ट है और इन्हीं विकास कार्यों को जारी रखने के लिए जनता ने असम में भाजपा को फिर से जबरदस्त जीत दिलाई है।

Advertisement

 

प्रवेश शर्मा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के सभी नेताओं ने, एक एक कार्यकर्ता ने भाजपा को जीत दिलाने के लिए पूरी जी जान से मेहनत की है और भाजपा को मिली बंपर जीत सभी की इस संयुक्त मेहनत का नतीजा है। प्रवेश शर्मा ने कहा कि बीस से अधिक राज्यों में भाजपा-एनडीए की सरकार सत्ता में है जो इस बात को दर्शाता है कि जनता भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से खुश भी है और भाजपा व नरेंद्र मोदी पर देश की जनता को भरोसा भी है। प्रवेश शर्मा ने आगे कहा कि भाजपा के लिए जनता सर्वोपरि है और भाजपा हमेशा जनता की सेवा के लिए समर्पित है। प्रवेश शर्मा ने कहा कि जनता इस बात को भी देख रही है कि जहां भाजपा है वहां सुशासन और विकास है और इसी सुशासन और विकास को अपने राज्य में सुनिश्चित करने के लिए ही जनता भाजपा को दिल खोलकर वोट दे रही है और बंपर जीत दिलवा रही है। प्रवेश शर्मा ने आगे कहा कि भाजपा की इस ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत से देश में एक नए सवेरे का आगमन हुआ है और जनता ने भारत के महान लोकतंत्र, सच की राजनीति और एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना में अपना विश्वास जताया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *