सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

आ रही है बायोपिक, युवराज सिंह इस एक्टर से करवाना चाहते हैं अपना रोल; नाम सुनकर रह जाएंगे दंग

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

युवराज सिंह की बायोपिक में नजर आएंगे रणबीर कपूर! यूवी ने खुद बताया फिल्म का  प्लान | Ranbir Kapoor can be seen in Yuvraj Singh's biopic | Patrika News

आ रही है बायोपिक, युवराज सिंह इस एक्टर से करवाना चाहते हैं अपना रोल; नाम सुनकर रह जाएंगे दंग

युवराज सिंह की बायोपिक की घोषणा तो हो गई है, लेकिन इस फिल्म में हीरो कौन होगा? जानें इस संबंध में युवराज ने क्या बयान दिया?

बीते मंगलवार टी-सीरीज के सोशल मीडिया अकाउंट से पुष्टि कर दी गई है कि युवराज सिंह की जीवनी पर बायोपिक बनाई जाएगी. फिलहाल मूवी का टाइटल ‘सिक्स सिक्सेज’ रखे जाने का अनुमान है और यह फिल्म युवराज के वर्ल्ड कप में लाजवाब प्रदर्शन से लेकर कैंसर को मात देने तक कई अहम पहलुओं को कवर करेगी. खैर बायोपिक की घोषणा तो हो चुकी है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर युवराज का रोल कौन निभाएगा?

इस एक्टर के फैन हैं युवराज

Advertisement

हालांकि अभी तक फिल्म के ना टाइटल की औपचारिक घोषणा हुई है और ना ही किसी अभिनेता के नाम पर ठप्पा लगाया गया है. मगर कुछ समय पूर्व एक मीडिया इंटरव्यू में युवराज सिंह ने कहा था कि वो चाहते हैं कि रणबीर कपूर उनका किरदार निभाएं. कैंसर को मात देने वाले इस भारतीय क्रिकेटर ने बताया कि वे रणबीर की ‘एनीमल’ मूवी में एक्टिंग से काफी प्रभावित हुए हैं और उन्हीं को अपने किरदार के लिए सबसे सही व्यक्ति करार दिया था.

बायोपिक की घोषणा पर क्या बोले युवराज

अपनी बायोपिक की घोषणा होने पर युवराज सिंह ने कहा, “मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि मेरी कहानी को दुनिया में लाखों-करोड़ों लोग देखेंगे, जिसे भूषण कुमार और रवि भागचंदका प्रोड्यूस करने वाले हैं. क्रिकेट मेरे लिए सबसे प्रिय चीज रही है और उतार-चढ़ाव भरे दौर में इसी खेल ने मुझे उबारा है. मैं उम्मीद करता हूं कि मेरी कहानी सभी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और इसे देख कर वो अपने सपनों की ओर जुनून के साथ आगे बढ़ेंगे.”

याद दिला दें कि साल 2011 में युवराज सिंह के कैंसर से पीड़ित होने की खबर सामने आई थी. इससे जूझते हुए भी उन्होंने क्रिकेट खेलना जारी रखा था. इसके कारण उन्हें ब्रेक लेना पड़ा और कैंसर को मात देकर 2012 में यादगार वापसी की थी. युवराज की बायोपिक में कैंसर से जूझने की कहानी पर भी अलग से ध्यान किया जा सकता है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *