सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Bijnor Gang Rape Case: मंगेतर संग गई युवती से दरिंदगी, खेत में छह लोगों ने किया गैंगरेप, वीडियो वायरल होने पर सदमे में आई पीड़िता

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Bijnor Gang Rape Case: मंगेतर संग गई युवती से दरिंदगी, खेत में छह लोगों ने किया गैंगरेप, वीडियो वायरल होने पर सदमे में आई पीड़िता

बिजनौर जिले के किरतपुर क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती को उसकी सगाई के बाद उसके मंगेतर से मिलने की सजा मिली। गांव के ही छह युवकों ने न सिर्फ उस पर दरिंदगी की, बल्कि उसकी अस्मिता को तार-तार कर दिया और उसे बदनाम करने के लिए अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता की आंखों में आज भी वह दर्द साफ झलकता है जब उसने थाने पहुंचकर अपनी चुप्पी तोड़ी।

पीड़िता ने बताया कि 10 मई की रात लगभग 10 बजे उसका मंगेतर उससे मिलने आया था। दोनों घर के पास खेतों में एकांत में बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी गांव के ही नितिन कुमार, लवीश, बाली और तीन अन्य अज्ञात युवक वहां आ धमके। उन्होंने पहले मंगेतर को बेरहमी से पीटा, फिर उसे पकड़े रखा और युवती को घसीटकर पास के खेत में ले गए। वहां सभी छह दरिंदों ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। युवती की कराहें सुनने वाला कोई नहीं था। मानो मानवता शर्मसार हो गई हो।

दरिंदों ने न सिर्फ शारीरिक शोषण किया, बल्कि मानसिक यातना देने के लिए उसका न्यूड वीडियो भी बना लिया। वारदात के बाद आरोपी धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। डर और शर्म के चलते युवती ने इस घटना के बारे में किसी से कुछ नहीं कहा, लेकिन कुछ ही दिन बाद जब उसका न्यूड वीडियो वायरल हुआ, तो वह पूरी तरह टूट गई और फूट-फूटकर रोने लगी। इसके बाद उसने घरवालों को सारी बात बताई और परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे।

Advertisement

थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि युवती की शिकायत पर तीन नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला जाएगा।

यह घटना न केवल एक युवती की पीड़ा है, बल्कि समाज के उस कड़वे सच को उजागर करती है, जहां कुछ दरिंदों की हैवानियत पूरे गांव की शर्म बन जाती है। यह जरूरी है कि ऐसे अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिले, ताकि कोई और बेटी ऐसी यातना का शिकार न हो।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *