सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Tillu Tajpuria के मर्डर के बाद तिहाड़ जेल में सबसे बड़ा एक्शन, 80 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली की तिहाड़ जेल में बड़े स्तर पर ट्रांसफर, जेल में मर्डर के बाद HC ने लगाई थी फटकार

उच्च न्यायालय ने यह भी पूछा कि जेल परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों के पास वॉकी टॉकी क्यों नहीं है और इसे अस्वीकार्य बताया. कोर्ट ने कहा कि सीसीटीवी में जो दिख रहा है, वो परेशान करने वाला है.

80 जेल अधिकारियों का किया तबादला

दिल्ली हाईकोर्ट ने अधिकारियों से तिहाड़ जेल के अंदर गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बारे में कुछ तीखे सवाल पूछे जाने के एक दिन बाद आज दिल्ली में 80 जेल अधिकारियों का तबादला कर दिया गया. कथित तौर पर गिरोह के सदस्यों द्वारा 2 मई को उसकी हत्या कर दी गई थी.

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड को अधिकारियों ने गंभीरता से लिया था और जेल में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव की आवश्यकता भी महसूस की. अदालत ने जेल अधिकारियों से नृशंस हमले का जवाब देने में देरी के बारे में सवाल किया. सोशल मीडिया पर वायरल एक सीसीटीवी वीडियो में कथित तौर पर ताजपुरिया पर सुरक्षाकर्मियों के सामने हमला करते हुए और उसे चाकू मारने के बाद ले जाते समय भी दिखाया गया है. ताजपुरिया को ले जाते समय बार-बार छुरा घोंपा गया, तब वहां मौके पर मौजूद कर्मियों ने कुछ नहीं किया.

Advertisement

उच्च न्यायालय ने यह भी पूछा कि जेल परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों के पास वॉकी टॉकी क्यों नहीं है और इसे अस्वीकार्य बताया. कोर्ट ने कहा कि सीसीटीवी में जो दिख रहा है, वो परेशान करने वाला है. पुलिस इतना समय कैसे ले सकती है कि जब घटना हो रही हो तो उसे रोका नहीं जा सकता है.

दरअसल, 2 मई को दिल्ली के तिहाड़ जेल नंबर 8-9 में सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया की नृशंस हत्या कर दी गई थी. इस वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया था. जिसमें पुलिस के सामने आरोपी टिल्लू ताजपुरिया के शव पर हमला करते दिख रहे हैं. वे उस पर वार कर रहे हैं, उसे पैरों से कुचल रहे हैं और सामने पुलिस कर्मी तमाशबीन बने हुए देख रहे हैं.

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *