सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफरामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबा

बिग बॉस फेम Prince Narula बने पिता, पत्नी युविका चौधरी ने बेबी गर्ल को दिया जन्म

2 मिनट पढ़ें
Prince Narula

बिग बॉस फेम Prince Narula बने पिता, पत्नी युविका चौधरी ने बेबी गर्ल को दिया जन्म

Prince Narula-Yuvika Chaudhary: एक्टर युविका चौधरी और प्रिंस नरुला के घर खुशियां आई हैं. उन्होंने अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू कर दिया है. दोनों एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं. युविका ने शनिवार शाम को बेटी को जन्म दिया है.

युविका चौधरी ने दिया बेटी को जन्म

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, प्रिंस के पिता जोगिंदर नरुला ने इस खबर को कंफर्म किया है. उन्होंने कहा- हां, बेटी ने जन्म लिया है और हम बहुत खुश हैं.

ऐसे हुई थी युविका और प्रिंस की मुलाकात

बता दें कि युविका चौधरी और प्रिंस नरुला की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही थी. कपल की मुलाकात बिग बॉस 9 में हुई थी. यहीं से उनके बीच में दोस्ती हुई और फिर प्यार. कपल 2016 में सगाई के बंधन में बंधा. इसके बाद उन्होंने दो साल तक डेट किया और फिर 2018 में शादी की. उनकी शादी खूब धूमधाम से हुई थी और काफी चर्चा में रही थी.

 

इससे पहले युविका ने बच्चे के आने की खुशी को लेकर रिएक्ट किया था. उन्होंने कहा था- हम इस नई जिम्मेदारी को लेने के लिए तैयार हैं और बहुत एक्साइटेड हैं इस खूबसूरत फेज को एक्सपीरियंस करने के लिए.

IVF को लेकर एक्ट्रेस ने कहा था ये

इसके अलावा युविका ने कहा था कि हम चाहते थे कि पहले प्रिंस का करियर स्टैब्लिश हो इसीलिए हमने फैमिली प्लानिंग को आगे पुश किया था. लेकिन फिर ये एहसास हुआ था एक समय के बाद आपकी बॉडी और एज बहुत चीजों में सपोर्ट नहीं करती है. जब हमें इसका एहसास हुआ तो हमने बात की और फिर IVF के लिए ऑप्ट किया. मैं प्रिंस के करियर को डिस्टर्ब नहीं करना चाहती थी.

बता दें कि प्रिंस बिग बॉस 9 और रोडीज X4 के विनर बने.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *