सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Bigg Boss 18 Premiere: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18′ में एंट्री लेगा ऋतिक रोशन का ये करीबी शख्स, एक्टर ने खुद किया खुलासा

2 मिनट पढ़ें
Bigg Boss 18 Premiere

Bigg Boss 18 Premiere: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18' में एंट्री लेगा ऋतिक रोशन का ये करीबी शख्स, एक्टर ने खुद किया खुलासा

Hrithik Roshan friend Arfeen Khan In Bigg Boss 18 house: सलमान खान का शो आज आज रात यानि 6 अक्टूबर को 9 बजे कलर्स टीवी पर शुरू होने जा रहा है. इसी बीच शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट के प्रोमो भी एक-एक करके सामने आ रहे हैं. जिससे फैंस में शो को लेकर एक्साइटमेंट और भी हाई हो गया है. वहीं अब खबरे सामने आई है कि बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का भी एक करीबा शख्स इस शो में एंट्री लेने जा रहा है. जानिए वो कौन है….

ऋतिक रोशन का ये करीबी होगा बिग बॉस 18 का हिस्सा

दरअसल हाल ही में सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ का एक नया प्रोमो सामने आया है. जिसमें ऋतिक रोशन शो का प्रमोशन करते हुए दिखाई दिए. साथ ही एक्टर इस वीडियो में ये खुलासा भी कर रहे हैं कि उनका एक करीबी दोस्त इस शो का हिस्सा बनने जा रहा है. ऋतिक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

एक्टर ने वीडियो के जरिए किया खुलासा 

ऋतिक रोशन इस वीडियो में बोलते हुए नजर आ रहे हैं कि “बिग बॉस सच में एक सफल रिएलिटी शो है. हालांकि मैं इसे कभी देख नहीं पाया. लेकिन इस बार मैं ये शो जरूर देखूंगा. क्योंकि इस बार शो में मेरा खास दोस्त एंट्री लेना वाला है. खबरों के अनुसार ऋतिक के दोस्त और उनके ट्रेनर ‘बिग बॉस 18’ का हिस्सा बनने वाले हैं. शो में वो अपनि पत्नी के साथ शामिल होंगे. ऐसे में शो फैंस और ऋतिक दोनों के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है.

बिग बॉस 18 में नजर आएंगे ये स्टार्स

बता दें कि शो के ग्रैंड प्रीमियर से पहले इसमें शामिल होने के लिए विवियन डीसेना,ईशा सिंह, श्रुतिका राज अर्जुन, अरफीन खान, चाहत पांडे और शिल्पा शिरोडकर जैसे स्टार्स का नाम सामने आ चुका है. हर बार की तरह इस साल भी ये शो सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं. उनके भी कई दिलचस्प प्रोमो सामने आ चुके हैं. जिसमें एक्टर एक बार तो अपने पास्ट और फ्यूचर से बात करते हुए भी दिखाई दिए हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *