सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

बिग बॉस 17 का विनर मुनव्वर फारुकी भी लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर, हत्या की साजिश का पर्दाफाश!

2 मिनट पढ़ें
मुनव्वर फारुकी

बिग बॉस 17 का विनर मुनव्वर फारुकी भी लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर, हत्या की साजिश का पर्दाफाश!

बिग बॉस 17 का विनर मुनव्वर फारुकी भी लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर, हत्या की साजिश का पर्दाफाश!

हाल ही में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसने पूरे बॉलीवुड को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने कबूल किया है कि उनका कनेक्शन लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है। इस हत्याकांड के बाद से सलमान खान और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कि बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी भी लॉरेंस बिश्नोई की हिट लिस्ट में हैं।

मुनव्वर फारुकी की सुरक्षा बढ़ाई गई

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मुनव्वर फारुकी, जो वर्तमान में गेमिंग शो प्लेग्राउंड सीजन 4 को होस्ट कर रहे हैं, को बिश्नोई गैंग की ओर से खतरा महसूस हो रहा है। इस वजह से मुंबई पुलिस ने उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की है कि मुनव्वर को सुरक्षा प्रदान की गई है, लेकिन आधिकारिक तौर पर खतरे का संबंध किसी खास गैंग से नहीं बताया गया है।

सितंबर में मुनव्वर के खिलाफ रची गई थी साजिश

सितंबर में, मुनव्वर को दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल होना था, जब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को उनके खिलाफ हमले की खुफिया जानकारी मिली। इस सूचना के आधार पर, मुनव्वर को कार्यक्रम से हटा दिया गया और उन्हें पुलिस सुरक्षा के तहत मुंबई वापस लाया गया।

सलमान खान को दी गई चेतावनी

बाबा सिद्दीकी की हत्या के एक दिन बाद, 13 अक्टूबर को, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए इस हत्या की जिम्मेदारी ली और सलमान खान को चेतावनी दी। पोस्ट में कहा गया, “सलमान खान, हम ये जंग नहीं चाहते हैं। हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। जो सलमान और दाऊद इब्राहिम का फेवर करेगा, उसे अपने हिसाब-किताब का ध्यान रखना होगा।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *