सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में हुआ पहला एलिमिनेशन, घर से बाहर हुईं श्रीजिता डे

3 मिनट पढ़ें

‘बिग बॉस 16’ को दो हफ्ते हुए हैं और आज जाकर इसमें पहला एविक्शन देखने को मिला है। वीकेंड के वॉर में सलमान खान के इस शो से सबसे पहली कंटेस्टेंट जो बाहर हुई हैं, वो श्रीजिता डे हैं। इस हफ्ते एलिवेशन के लिए 5 सदस्यों को नॉमिनेट किया गया था। इन पांच सदस्यों में शालीन भनोट, टीना दत्ता, श्रीजिता डे, एमसी स्टैन और गोरी नागोरी के नाम शामिल थे। शालीन को जहां बिग बॉस में उनकी हरकतों की वजह से नॉमिनेट किया था तो वहीं घर में भेदभाव पूर्ण बातें करने की वजह से टीना, श्रीजिता, एमसी स्टैनऔर गोरी को गौतम द्वारा नॉमिनेट किया था। इसी क्रम में सलमान खान ने बिग बॉस के पहले एलिमिनेशन का एलान किया। एलिमिनेट हुए सदस्य के नाम का एलान करते हुए सलमान खान ने बताया कि अभिनेत्री श्रीजिता डे शो से बाहर हो चुकी हैं और इसके साथ ही वह इस सीजन घर से बाहर होने वाली पहली सदस्य भी बन गई हैं। श्रीजिता का नाम सामने आते ही हर कोई हैरान रह गया क्योंकि घर के सदस्यों से लेकर दर्शक तक उन्हें इस शो में एक दमदार कंटेस्टेंट के रूप में देख रहे थे। ऐसे में उनके एलिमिनेशन से हर कोई हैरान है। इसका दूसरा पक्ष ये भी है की बिग बॉस के घर में टीवी एक्टर्स और नॉन टीवी एक्टर्स ऐसे दो ग्रुप बन गए हैं। हाल ही में जब सुम्बुल और नागौरी के बीच लड़ाई हुई थी। तो इस लड़ाई में श्रीजिता भी कूद पड़ी थी। श्रीजिता का कहना था कि गोरी स्टैंडर्डलेस हैं, उनकी परवरिश सही नहीं हुईं हैं। श्रीजिता का इस तरह से दूसरे कंटेस्टेंट्स की परवरिश को लेकर सवाल उठाना और गंवार कहना शो की ऑडियंस को बिलकुल भी पसंद नहीं आया था और शायद यही वजह है कि उन्हें आज शो के पहले एलिमिनेशन में ही बाहर का रास्ता दिखाया गया। जिस तरह से श्रीजिता ने गोरी नागौरी को नीचे दिखाने की कोशिश की थी, ठीक उसी तरह मान्या सिंह ने श्रीजिता पर तंज कसा था। मान्या ने ‘श्रीजिता से कहा था कि उन्होंने पूरे देश को रिप्रेजेंट किया था। लेकिन श्रीजिता आप कौन हो, आप एक टीवी एक्ट्रेस हो।’ इस बात को लेकर लोगों ने मान्या को खूब ट्रोल किया था लेकिन जब श्रीजिता ने भी मान्या की तरह गोरी पर निशाना साधा, तब ऑडियंस ने श्रीजिता पर तंज कसना शुरू किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *