बिग बॉस 16 टीवी का सबसे कन्ट्रोवर्शियल शो है। हर साल इसके हर एपिसोड में कुछ न कुछ नए धमाके होते रहते हैं, जो कि विवादों में आ जाते हैं। इस बार बिग बॉस में हैशटैग मीटू के आरोपी साजिद खान भी कंटेस्टेंट बनकर पहुंचे हैं। शो में जब से साजिद खान की एंट्री हुई है, तब से कई बॉलीवुड सितारों का पारा सातवें आसमान पर है। साजिद को लेकर जमकर बवाल हो रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग साजिद खान के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं और उनको शो से बाहर करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा कई अभिनेत्रियों ने भी साजिद को शो से बाहर करने की मांग की है। चौतरफा मार झेलने के बाद खबरें आई थी कि साजिद का जल्द शो से पत्ता कट सकता है, क्योंकि इतनी कॉन्ट्रोवर्सी के बाद मेकर्स उन्हें घर से बेघर करने वाले हैं। हालांकि, अब ताजा जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार साजिद खान शो से कही नहीं जा रहे हैं, वह लगातार बिग बॉस के घर में दिखाई देते रहेंगे। बिग बॉस में आने के बाद से साजिद खान पर अब तक मंदाना करीमी, अहाना कुमरा, कनिष्क सोनी और शर्लिन चोपड़ा सहित कई लोगों ने यौन दुराचार का आरोप लगाया है। उन पर लगाए गए इन यौन उत्पीड़न के आरोपों में पार्टियों में अपने प्राइवेट पार्ट को दिखाना, फिल्मों में काम देने के नाम पर एक्ट्रेसेस से उनकी न्यूड तस्वीरों की डिमांड करना और औरतों के सामने पोर्न फिल्म देखने जैसे आरोप शामिल हैं। शो से साजिद खान के बाहर जाने को लेकर पहले खबरें आई थी कि कलर्स ने साजिद को बाहर करने का फैसला किया है, जबकि सलमान खान लगातार उनके शो में टिके रहने के लिए लड़ रहे हैं क्योंकि साजिद की बहन फराह खान के साथ सलमान के अच्छे संबंध हैं। 13 अक्टूबर को आई ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद साजिद को एक हफ्ते के भीतर रियलिटी शो से बाहर होना होगा।
Big Boss 16: एक हफ्ते के अंदर ‘बिग बॉस’ से बाहर होंगे साजिद खान?
लेखक: CPN News • अपडेट: 14 अक्टूबर 2022, 10:30 PM
2 मिनट पढ़ें

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?
bigg boss 16 bigg boss 16 contestants bigg boss season 16 sajid khan sajid khan bigg boss sajid khan bigg boss salary Salman khan salman khan bigg boss 16 will sajid khan evicted




आपकी राय