सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Bigg Boss 16: अब्दू रोजिक के लिए सलमान खान लेकर आएंगे खास तोहफा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा शोज में से एक बिग बॉस का नया सीजन शुरू हो चुका है। इस बार का सीजन काफी दिलचस्प है। और इस सीजन में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स बिग बॉस के घर में कैद किए गए हैं। इसी बीच शो के होस्ट यानि सलमान खान घर में एंट्री लेने वाले है जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस दौरान सलमान तजाकिस्तानी सिंगर अब्दू रोजिक के लिए एक खास गिफ्ट लेकर पहुंचे है। जिसे देख अब्दु बेहद खुश हो गए। बॉक्स में छोटे-छोटे दो डंबल थे। दरअसल, अब्दू ने बिग बॉस के शुरुआती एपिसोड में रिक्वेस्ट की थी कि, उन्हें छोटे डंबल चाहिए, इसलिए सलमान ने उनकी ये विश पूरी कर दी। बता दें, 19 साल के अब्दू शो के सबसे क्यूट कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। वह अपने एंटरटेनिंग अंदाज से लोगों का खूब ध्यान खींच रहे हैं। शो के दर्शक उन्हें सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट मान रहे हैं। उनकी शैतानियां कंटेस्टेंट्स का भी दिल बहला रही हैं। अब्दु पहले साजिद खान और एमसी स्टैन को अपने संघर्ष की कहानी बता चुके हैं। लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने एमसी स्टैन को जिंदगी के बारे में बड़ी सीख दी। बिग बॉस शो पर एमसी स्टैन खुद को अकेला फील कर रहे हैं और घर का माहौल उन्हें जंच नहीं रहा। वह शो छोड़कर जाने की बात भी करने लगे हैं। इस बीच अब्दु रोजिक के साथ बैठकर एमसी स्टैन बोले कि वह बिग बॉस का घर छोड़ देना चाहते हैं। एमसी ने कहा कि उन्हें नाम और पैसे की जरूरत नहीं है। इस पर अब्दु ने उन्हें समझाया कि आप लाइफ में हमेशा सुपरस्टार की तरह नहीं रह सकते। जरूरी नहीं है कि उनके इर्द-गिर्द हमेशा काम में मदद करने वाले हों। अब्दु बोले कि बाहर वह सिलेब्रिटी हैं लेकिन घर के अंदर सब बराबर हैं। यहां सबको काम करने हैं, सफाई करनी है इससे कई चीजें सीखने को मिलेंगी। अब्दु ने बताया कि वह अपना इंस्टाग्राम देखते हैं तो उसमें बहुत नेगेटिव कमेंट्स दिखते हैं। लोग उन्हें कचरा तक बोलते हैं। अब्दु कहते हैं कि जिंदगी हमेशा खुशहाल नहीं रह सकती इसमें दुख भी होता है। वह बोलते हैं कि वह बिग बॉस के घर पर हैं क्योंकि कई चीजें सीखने को मिल रही हैं। इसी एपिसोड के दौरान शालीन भनोट अब्दु से पूछते हैं कि क्या उनके पेरेंट्स की हाइट अच्छी है। अब्दु बताते हैं कि उनके माता-पिता, भाई-बहन सबकी हाइट ठीक है, बस वही छोटी हाइट के हैं। इस पर शालीन बोलते हैं कि इसके बावजूद भी घर पर सिर्फ वही सुपरस्टार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब्दु को 5 साल की उम्र में रिकेट्स हो गया था। यह ग्रोथ हॉरमोन की कमी की बीमारी है। उस वक्त उनके पेरेंट्स उनके इलाज के लिए पैसे नहीं जुटा पाए थे।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *