सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Bigg Boss 16: डिप्रेशन में हैं बिग बॉस की ये कंटेस्टेंट, फूट-फूटकर रोते हुए बताया

3 मिनट पढ़ें

‘बिग बॉस’ 16 में इस कई चिजें समाने आई, अब घर के एक कंटेस्टेंट डिप्रेशन में हैं। इस समय शो की कंटेस्टेंट निमृत अहलूवालिया काफी परेशान हैं और लेटेस्ट एपिसोड में वह रोती नजर आईं। निमृत कन्फेशन रूम में जाती हैं और सबसे पहले ‘बिग बॉस’ से पूछती हैं कि क्या ये बातचीत सिर्फ हमारे बीच है। मैं आपसे कुछ बात कर सकती हूं। इसके बाद बिग बॉस हां में सहमति देते हैं। इसके बाद वह फूट-फूटकर रोने लगती हैं। निमृत बिग बॉस को बताती हैं कि मैं तीन चार दिनों से अच्छा फील नहीं कर रही हूं, मुझे क्लॉस्ट्रोफोबिक फील हो रहा है, मुझे नहीं पता कि आपने अब तक मेरे नेचर को समझा या नहीं लेकिन मैं वो इंसान नहीं हूं जो चीजों को अपने दिल में रखकर रह सके, मैं सो नहीं पा रही हूं क्योंकि मेरे दिमाग में कई चीजें जल रही हैं। हालांकि इसका मतलब ये नहीं कि मैं स्ट्रॉन्ग नहीं हूं। इसके बाद बिग बॉस उन्हें अपने दिल की बात किसी घर के किसी ऐसे सदस्य को बताने को कहते हैं, जिसके साथ वह सबसे ज्यादा कंफर्टेबल हों। बिग बॉस निमृत से कहते हैं कि क्या घर में कोई ऐसा है जिससे वह अपने दिल की बात शेयर कर सकें। इस पर निमृत कहती हैं कि वह अब्दु और साजिद से बात कर सकती हैं। हालांकि वह सबसे ज्यादा कंफर्टेबल अब्दु के साथ हैं क्योंकि वह उन्हें कभी जज नहीं करते।

कन्फेशन रूम से बाहर आते हुए शिव ठाकरे और एमसी स्टैन उन्हें देख लेते हैं और पूछते हैं कि क्या हुआ। तब निमृत ने बताया कि वह एक साल से डिप्रेशन और एंग्जायटी में थीं और अभी भी वह पूरी तरह से ठीक नहीं हुई हैं और मेडिकेशन पर हैं। निमृत यह भी बताती हैं कि मैंने यहां आने से चार-पांच महीने पहले दवाइयां लेना बंद कर दी थी। इसलिए अब मेरे लिए मुश्किल हो रहा है, पिछले तीन चार दिन से मेरा दिमाग सफर कर रहा है, दिमाग में कई सारी बातें चलती रहती हैं। इसके बाद शिव ठाकरे और एमसी स्टैन उन्हें समझाते नजर आए। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ‘मुझे नहीं पता कि आपने अब तक मेरे नेचर को समझा है या नहीं, लेकिन मैं वो इंसान नहीं हूं, जो चीजों को अपने दिल में रखकर रह सके। मैं सो नहीं पा रही हूं, क्योंकि मेरे दिमाग में कई चीजें चलती रहती हैं। मैं ये महसूस कर पा रही हूं कि मेरा दिमाग थोड़ा थका हुआ फील कर रहा है। इसका ये मतलब नहीं है कि मैं स्ट्रॉन्ग नहीं हूं’।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *