सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi AAP Meeting: आम आदमी पार्टी में बड़ा बदलाव, सिसोदिया को पंजाब भेजा, सौरभ भारद्वाज को मिली दिल्ली की कमान

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi AAP Meeting: आम आदमी पार्टी में बड़ा बदलाव, सिसोदिया को पंजाब भेजा, सौरभ भारद्वाज को मिली दिल्ली की कमान

दिल्ली में सत्ता गंवाने के बाद आम आदमी पार्टी ने संगठन विस्तार की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई राज्यों में नेतृत्व परिवर्तन का फैसला लिया गया।

बैठक में सौरभ भारद्वाज को दिल्ली का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जो गोपाल राय की जगह लेंगे। वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा, सत्येंद्र जैन को पंजाब का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Advertisement

बैठक में चार अन्य राज्यों के प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई। जम्मू-कश्मीर में महराज मलिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया, जबकि पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय को गुजरात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंकज गुप्ता को गोवा का प्रभारी नियुक्त किया गया है और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है।

आप के इन संगठनात्मक बदलावों को दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी अब अन्य राज्यों में अपने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए अपनी पकड़ बनाने की तैयारी में जुट गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *