सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

बिहार में गठबंधन को बड़ा झटका, कांग्रेस के 2 और RJD के एक विधायक NDA खेमे में शामिल

2 मिनट पढ़ें

बिहार में गठबंधन को बड़ा झटका, कांग्रेस के 2 और RJD के एक विधायक NDA खेमे में शामिल

बिहार में मंगलवार को कांग्रेस और आरजेडी के कुछ विधायक टूट गए. कांग्रेस के विधायक सिद्धार्थ सौरभ और मुरारी गौतम विधानसभा में सत्तापक्ष में आकर बैठ गए.

बिहार विधानसभा में अभी बजट सत्र चल रहा है. इस दौरान बिहार की बदलती राजनीति भी देखने को मिल रही है. मंगलवार को कांग्रेस (Congress) और आरजेडी (RJD) के विधायक टूट गए. कांग्रेस के विधायक सिद्धार्थ सौरभ (Siddharth Saurabh) और मुरारी गौतम (Murari Gautam) सत्तापक्ष में आकर बैठे. वहीं, इसके अलावा आरजेडी की विधायक संगीता देवी (Sangeeta Devi) भी टूटी. सत्तापक्ष में आकर बैठ गईंं.

बिहार की राजनीति हुई तेज

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के सिद्धार्थ सौरभ, मुरारी गौतम और आरजेडी की संगीता देवी अब एनडीए खेमे में शामिल हो गए हैं. कहा ये भी जा रहा है कि तीनों नेता बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. इसको लेकर बीजेपी आलाकमान से बात हो गई है. इस वाकये के बाद एक बार फिर बिहार की राजनीति तेज हो गई है. कांग्रेस और आरजेडी के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है. इससे पहले आरजेडी के दो और विधायक टूटे थे. इसमें चेतन आनंद और नीलम देवी शामिल थीं.

कांग्रेस एमएलए ने दी प्रतिक्रिया

इस टूट को लेकर कांग्रेस एमएलए डॉ. अजय कुमार ने कहा कि जो छह से सात विधायकों की टूट की बात कही जा रही है इसमें तो क्या होने वाला है? ये आप ही (मीडिया) लोग जान सकते हैं. टूट रोकने को लेकर कांग्रेस की कोशिश पर उन्होंने कहा कि यह तो फ्लोर टेस्ट के दिन तक तो सब ठीक ही था. अब आज नहीं है तो कल क्या होगा? कौन जानता है.

सिद्धार्थ सौरव विक्रम से जीते थे चुनाव

बता दें कि मोहनिया विधानसभा सीट पर वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी की संगीता कुमारी ने जीत हासिल की थी. मुरारी गौतम ने नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के ललन पासवान को मात देकर चेनारी सुरक्षित सीट पर जीत दर्ज किया था. वहीं, कांग्रेस के सिद्धार्थ सौरव ने पटना के विक्रम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीता था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *