सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

मोदी की यात्रा पर बड़ा एलान- बेंगलुरु-अहमदाबाद में अमेरिका तो सिएटल में वाणिज्य दूतावास खोलेगा भारत

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

राजनयिक मौजूदगी बढ़ाएंगे भारत-अमेरिका, भारत सिएटल में, US अहमदाबाद, बेंगलुरू में खोलेगा कॉन्स्यूलेट

पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे के दौरान गुरुवार को जो बाइडेन प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि अमेरिका लोगों के बीच परस्पर संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत के दो शहरों में वाणिज्य दूतावास खोलेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi first US State Visit) के अमेरिका दौरे पर कई अहम समझौते हुए हैं. पीएम मोदी और यूएस राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) के बीच मीटिंग के दौरान भारत-अमेरिका के बीच राजनयिक मौजूदगी बढ़ाने पर सहमति बनी है. पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे के दौरान गुरुवार को जो बाइडेन प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि अमेरिका लोगों के बीच परस्पर संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत के दो शहरों में वाणिज्य दूतावास (Consulate) खोलेगा.

इस डील के तहत भारत सिएटल में कॉन्स्यूलेट (वाणिज्य दूतावास) खोलेगा. जबकि अमेरिका ने अहमदाबाद और बेंगलुरू में कॉन्स्यूलेट खोलने की बात कही है.

व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ”अमेरिका का बेंगलुरु और अहमदाबाद में दो नए वाणिज्य दूतावास खोलने का इरादा है. इसी तरह भारत सिएटल में 2023 में अपना वाणिज्य दूतावास खोलने का स्वागत कर रहा है और अमेरिका में एक नए वाणिज्य दूतावास की घोषणा करने के लिए भी उत्साहित है.”

अमेरिका में अभी भारत के 5 वाणिज्य दूतावास

बता दें कि भारत ने अमेरिका के वॉशिंगटन, न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को, शिकागो, ह्यूस्टन और अटलांटा में वाणिज्य दूतावास खोल रखे हैं. नया वाणिज्य दूतावास सिएटल में खोला जाएगा. इसमें अलास्का भी शामिल होगा, जहां भारत की काफी दिलचस्पी है.

Advertisement

नई दिल्ली में है अमेरिका का दूतावास

वहीं, नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास दुनियाभर में अमेरिका के सबसे बड़े राजनयिक मिशन में से एक है. यह दूतावास मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद में चार दूतावासों की गतिविधियों का कोऑर्डिनेट करता है.

अमेरिका ने 125,000 भारतीय छात्रों को दिया वीजा

व्हाइट हाउस के अधिकारी ने कहा कि अमेरिका ने पिछले साल भारतीय छात्रों को 125,000 वीजा जारी किए हैं. भारतीय छात्र पिछले साल अकेले 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे बड़ा विदेशी छात्र समुदाय बनने के लिए तैयार हैं. वहीं, भारत के साथ राजनयिक संबंधों में एक बड़ा कदम उठाते हुए अमेरिका H1B वीजा प्रॉसेसिंग में भी बदलाव करने वाला है.

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *