सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

छपरा में बड़ा हादसा!यज्ञ कार्यक्रम में भगदड़ से दो महिलाओं की हुई मौत,डीएम ने किया खंडन

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

छपरा में बड़ा हादसा! ग्रामीण बोले- यज्ञ कार्यक्रम में भगदड़ से दो महिलाओं की हुई मौत, डीएम ने किया खंडन

छपरा में बड़ा हादसा: यज्ञ कार्यक्रम में भगदड़ से दो महिलाओं की हुई मौत

मामला दरियापुर थाना क्षेत्र का है. गायत्री यज्ञ कार्यक्रम स्थल पर दो महिलाओं की मौत हुई है. सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगल और डीएसपी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं.

जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गायत्री यज्ञ के दौरान भगदड़ (Saran News) की बात स्थानीय लोगों द्वारा कही जा रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार दरियापुर थाना क्षेत्र के मस्तीचक में गायत्री यज्ञ का कार्यक्रम चल रहा था. इसमें अचानक भगदड़ मच गई. शुक्रवार की सुबह यज्ञशाला खुलने के दौरान भीड़ अनियंत्रित होने लगी. इसके बाद बाद पुलिस बीच-बचाव में गई और धक्का मुक्की के बीच दो महिलाओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. वहीं, सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने भगदड़ की बात का खंडन करते हुए एबीपी न्यूज़ से कहा कि भगदड़ जैसी कोई बात नहीं हुई है.

यज्ञ में लाखों लोगों के आने की उम्मीद

Advertisement

सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगल और डीएसपी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. बताया जा रहा है कि यज्ञ समिति के द्वारा मस्तीचक में भारत का सबसे बड़ा गायत्री मंदिर यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. 251 कुंडीय महायज्ञ में सम्मिलित होने के लिए पड़ोसी देश नेपाल और अन्य जगहों से श्रद्धालु आ रहे थे. इसमें लाखों लोगों के आने की भी उम्मीद थी. चार दिन के अनुष्ठान को लेकर 6 महीने से इसकी तैयारी भी चल रही थी.

कोई भगदड़ नहीं हुई है- डीएम

सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने छपरा के दरियापुर के मस्तीचक में भगदड़ की बात का खंडन करते हुए एबीपी न्यूज़ से कहा कि भगदड़ जैसी कोई बात नहीं है. दो महिलाओं की मौत हुई है. जिलाधिकारी ने कहा कि 5000 हजार लोगों की बैठने का व्यवस्था है. भगदड़ जैसी कोई बात नहीं है. 100 से 150 लोग गेट पर इंट्री कर रहे थे. सुबह में करीब 5 बजे के राउंड गेट पर बुजुर्ग महिलाए थीं, वो पहले से कुछ बीमार थीं. वो वहां गिर गईं. उसी क्रम में कुछ लोग वहां पर गिर गए. बाद में उस महिला को अस्पताल में लाया गया. दोनों की मौत हो गई थी. हम लोग घटनास्थल पर हैं और सब कुछ देख रहे हैं. कोई भगदड़ नहीं हुई है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *