सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

भूमि पेडनेकर की फिल्म की कमाई दूसरे दिन घटी,किया बस इतना कलेक्शन

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दूसरे दिन घटी भूमि पेडनेकर की फिल्म की कमाई, किया बस इतना कलेक्शन

भूमि पेडनेकर की फिल्म थैंकयू फॉर कमिंग सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म की दूसरे दिन कमाई कम हो गई है.

सिनेमाघरों पर इस हफ्ते एक साथ तीन फिल्में रिलीज हुई हैं. अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज, सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर की दोनों और भूमि पेडनेकर, शहनाज गिल की थैंकयू फॉर कमिंग. तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं. पहले दिन तीनों ही फिल्मों ने बहुत कम कमाई की है. भूमि पेडनेकर और शहनाज गिल की फिल्म ने पहले दिन करोड़ में कमाई की है लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन गिर गया है. शनिवार को तो कुछ खास कलेक्शन नहीं किया है. रविवार को फिल्म का कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद की जा रही है.

थैंकयू फॉर कमिंग में भूमि पेडनेकर के साथ शहनाज गिल, कुशा कपिला, शिबानी बेदी और डॉली सिंह, अनिल कपूर, करण कुंद्रा अहम किरदार निभाते नजर आए हैं. फिल्म को मिक्स रिव्यू मिले हैं. कुछ लोग इसे शानदार बता रहे हैं तो कुछ लोगों को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है. फिल्म की कमाई दूसरे दिन कम हो गई है.

दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

भूमि पेडनेकर की फिल्म ने पहले दिन 1.60 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अर्ली ट्रेंड में फिल्म ने करीब 96 लाख का कलेक्शन किया है. जो पहले दिन की तुलना में काफी कम है. हालांकि ये अर्ली ट्रेंड हैं. ये कलेक्शन बढ़ सकता है.

Advertisement

ये है कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो ये एक लड़की की कहानी है जिसे लड़के कहते हैं कि उसे सेक्स करना नहीं आता है. जिसकी वजह से उसे कभी orgasm नहीं हुआ तो बस वो orgasm की तलाश में लग जाती है. बस ये ही है फिल्म की कहानी. इसके लिए उसकी दोस्त उनकी मदद करती हैं.

थैंकयू फॉर कमिंग की बात करें तो इसे करण बुलानी ने डायरेक्ट किया है. वहीं एकता कपूर, रिया कपूर, अनिल कपूर ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *