सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

Bhool Bhulaiyaa 3 Release Date: दिवाली पर दस्तक देगी ‘भूल भूलैया 3’, अजय देवगन की फिल्म से होगा क्लैश, कंफर्म हुई रिलीज डेट

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

Bhool Bhulaiya 3 First Teaser Coming Soon: भूल भुलैया 3 का पहला टीज़र जल्द  आएगा, कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन | Bollywood News in Hindi

Bhool Bhulaiyaa 3 Release Date: स्त्री 2 के बाद अब इस साल एक और हॉरर-कॉमेडी फिल्म पर्दे पर दस्तक देने जा रही है. कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की फिल्म भूल भूलैया 3 का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. अब आखिरकार फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म हो गई है. टी सीरीज के हेड भूषण कुमार ने ‘भूल भुलैया 3’ की रिलीज डेट से पर्दा हटा दिया है.

‘भूल भुलैया 3’ से पहले तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ रिलीज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है और इसी ट्रेलर लॉन्च के दौरान भूषण कुमार ने खुलासा किया कि कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है.

Advertisement

कब रिलीज होगी फिल्म? (Bhool Bhulaiyaa 3 Release Date)
‘भूल भुलैया 3’ की रिलीज डेट अनाउंस करते हुए भूषण कुमार ने कहा- ‘मैं बस इतना कह सकता हूं कि हम 1 नवंबर को ‘भूल भुलैया 3’ लेकर आ रहे हैं. इसके अलावा भूषण कुमार ने ये भी बताया कि ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का सीक्वल भी बन रहा है, भूषण ने कहा, हम विक्की विद्या पर ही टिके रहेंगे और हम इसका दूसरा पार्ट भी बनाएंगे.’

‘सिंघम अगेन’ से टकराएगी ‘भूल भुलैया 3’
बता दें कि ‘भूल भुलैया 3’ बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ से टकराएगी. रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ भी इसी साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. इसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर और करीना कपूर भी नजर आएंगे. कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी ‘भूल भुलैया 3’ में लीड रोल में होंगे. इसके अलावा विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, विजय राज और राजपाल यादव भी फिल्म का हिस्सा होंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *