सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफरामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबा

Singham Again पर रिलीज से पहले भारी पड़ी ‘भूल भुलैया 3’, कमाई में देगी मात! रवीना टंडन के हस्बैंड ने उठाया बड़ा कदम

2 मिनट पढ़ें
Singham Again

Singham Again पर रिलीज से पहले भारी पड़ी 'भूल भुलैया 3', कमाई में देगी मात! रवीना टंडन के हस्बैंड ने उठाया बड़ा कदम

Bhool Bhulaiyaa 3 Vs Singham Again: दिल्ली-यूपी क्षेत्र के सभी सिंगल-स्क्रीन थिएटरों ने ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर एक चौंकाने वाला फैसला लिया है. उन्होंने फिल्म को प्राइम टाइम में दिखाने के लिए 3:2 के अनुपात में समर्थन देने का ऐलान किया है. ये रिस्पॉन्स दिखाता है कि फैंस और दर्शकों को हॉरर-कॉमेडी सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है.

सिंगल स्क्रीन थिएटरों ने लिया बड़ा फैसला

एक ट्रेड एनालिस्ट ने कॉमेंट करते हुए कहा है, “दिल्ली-यूपी बेल्ट के सभी सिंगल स्क्रीन थिएटरों ने भूल भुलैया 3 को प्राइम टाइम में 3:2 के अनुपात में दिखाने का फैसला किया है. अगर सिंघम अगेन की टीम प्लान को नहीं मानती, तो ये 100 प्रतिशत शोकेसिंग भी भूल भुलैया 3 को देने के लिए तैयार हैं.”

ट्रेड एनालिस्ट ने आगे कहा है, “दिवाली का मतलब है एंटरटेनमेंट और दर्शक सबसे ज्यादा दिखाई जाने वाली फिल्म देखने के लिए बाहर निकलते हैं. इस आइडिया का मकसद यह पक्का करना है कि भूल भुलैया 3 दर्शकों के हर वर्ग तक पहुंचे और सिंगल स्क्रीन में प्राइम-टाइम शो सुरक्षित करके, अनिल थडानी ने एक साफ संदेश दिया है – सिंगल स्क्रीन हमारे साथ हैं.

दिवाली के मौके पर दर्शक नज़दीकी सिनेमा हॉल में फिल्में देखना पसंद करते हैं, चाहे वह सिंघम हो या भूल भुलैया. भूल भुलैया 3 को सभी सिंगल स्क्रीन पर इंपॉर्टेंट शोटाइम मिलने के साथ, यह शोकेसिंग की लड़ाई के पहले दौर में उनके लिए एक बड़ी जीत है.”

 

भूल भुलैया 3 की स्टारकास्ट

कार्तिक आर्यन फिर से रूह बाबा का रोल निभाते हुए नजर आएंगे. उन्होंने सुपर हिट भूल भुलैया 2 में भी यही किरदार निभाया था. उनके साथ तृप्ति डिमरी, ओरिजिनल मंजुलिका (विद्या बालन) और उनकी पार्टनर इन क्राइम यानी माधुरी दीक्षित भी नजर आएंगी.

अनीस बज्मी ने फिल्म को डायरेक्ट किया है और भूषण कुमार ने प्रोड्यूस. यह फिल्म इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. यह फिल्म बॉलीवुड की पसंदीदा हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी की लेगेसी को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है. बता दें कि भूल भुलैया 3 इस दिवाली 1 नवंबर 2024 को शानदार रिलीज के लिए तैयार है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *