सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release: इस ओटीटी पर रिलीज होगी ‘भूल भूलैया 3’, कार्तिक आर्यन की फिल्म का दीवाली पर धमाका

3 मिनट पढ़ें
Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release

Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release: इस ओटीटी पर रिलीज होगी 'भूल भूलैया 3', कार्तिक आर्यन की फिल्म का दीवाली पर धमाका

Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release: कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म भूल भुलैया 3 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. भूल भुलैया बड़ी हिट साबित हुई थी जिसमें अक्षय कुमार ने काम किया था. वहीं भूल भुलैया 2 भी सुपरहिट रही थी. इसमें कार्तिक आर्यन नजर आए थे.

अब भूल भुलैया 3 में भी कार्तिक आर्यन रूह बाबा के किरदार में देखने को मिलेंगे. कार्तिक ने हाल ही में अपनी इस फिल्म के नए पोस्टर से पर्दा उठा दिया है. उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिससे फैंस के बीच फिल्म को लेकर और एक्साइटमेंट बढ़ गई है. फिल्म पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसके बाद फिल्म ओटीटी पर भी आएगी. आइए जानते हैं कि भूल भुलैया 3 को दर्शक किस ओटीटी पर देख पाएंगे.

नेटफ्लिक्स पर आएगी भूल भुलैया 3 

 

कार्तिक आर्यन ने भूल भुलैया 3 का जो पोस्टर शेयर किया है उसी से ये भी पता चल गया है कि फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. पोस्टर में नेटफ्लिक्स स्ट्रीमिंग पार्टनर है. फिल्म थिएटर के बाद नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी. हालांकि अभी भूल भुलैया 3 की ओटीटी रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं है.

दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

कार्तिक आर्यन के साथ भूल भुलैया 3 में अहम रोल में विद्या बालन और तृप्ति डिमरी भी नजर आने वाली हैं. तीनों ही लीड कलाकारों की ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी. गौरतलब है कि दिवाली पर ही अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन भी रिलीज होगी. भूल भुलैया 3 को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है.

भूल भुलैया 2 ने कमाए थे 266 करोड़ रुपये

भूल भुलैया 2 की रिलीज के ढाई साल बाद भूल भुलैया 3 बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है. भूल भुलैया 3 से फैंस और दर्शकों को काफी उम्मीदें है. वहीं भूल भुलैया 2 की बात करें तो ये फिल्म मई 2022 में रिलीज हुई थी. कार्तिक के साथ इस फिल्म में कियारा आडवाणी और तब्बू ने लीड रोल प्ले किया था. ये फिल्म 70 करोड़ रुपये की बजट में बनी थी. जबकि इसने बॉक्स ऑफिस पर 266 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का कलेक्शन किया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *