सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 10: ‘भूल भुलैया 3’ बनी कार्तिक आर्यन की पहली 200 करोड़ी फिल्म, जानें टोटल कमाई

2 मिनट पढ़ें
Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 10

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 10: 'भूल भुलैया 3' बनी कार्तिक आर्यन की पहली 200 करोड़ी फिल्म, जानें टोटल कमाई

Advertisement

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 10: कार्तिक आर्यन की मच अवेटेड हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया 3 इस दिवाली रिलीज हुई तो धमाका कर गई. ये फिल्म पहले वीकेंड में 100 करोड़ के ऊपर का कलेक्शन करने के बाद वीकडेज में भी कमाल करती रही.

फिल्म के रिलीज हुए आज पूरे 10 दिन हो चुके हैं और फिल्म की कमाई से जुड़े 10वें दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आने लगे हैं. ऐसे में जानते हैं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है.

भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 के 8 दिनों के ऑफिशियल बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ चुके हैं. फिल्म ने इन 8 दिनों में 181.26 करोड़ रुपये कमाए. सैक्निल्क के मुताबिक फिल्म की 9वें दिन की कमाई 15 करोड़ रही.

फिल्म ने आज यानी 10वें दिन 2:15 बजे तक 4.99 करोड़ कमा लिए हैं. फिल्म की टोटल कमाई 201.25 करोड़ हो चुकी है. ये आंकड़े शुरुआती हैं. अभी इनमें फेरबदल हो सकता है.

 

Advertisement

भूल भुलैया 3: बजट, वर्ल्डवाइड कलेक्शन और मुनाफा

इस हॉरर कॉमेडी को 150 करोड़ के बजट में बनाया गया है. और फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 280 करोड़ की कमाई कर ली है. मुनाफे का प्रतिशत निकालें तो ये बजट के मुकाबले करीब 185 प्रतिशत ज्यादा मुनाफा कमा चुकी है.

कार्तिक आर्यन के करियर की बनी पहली 200 करोड़ी फिल्म

भूल भुलैया 3 ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार करते ही कार्तिक आर्यन के करियर की पहली 200 करोड़ी फिल्म बनने का रिकॉर्ड बना दिया है. इसके अलावा, सिंघम अगेन vs भूल भुलैया क्लैश में भी कार्तिक आर्यन मैदान जीतते नजर आ रहे हैं. आखिरी कुछ दिनों से हर दिन की कमाई के मामले में भी भूल भुलैया 3, सिंघम अगेन को पछाड़ती नजर आ रही है.

भूल भुलैया 3 के बारे में

भूल भुलैया 3 साल 2022 में आई इसी फ्रेंचाइजी के दूसरे पार्ट का सीक्वल है. इसके पहले 2022 में आई भूल भुलैया 2 ने भी बंपर कमाई की थी. बता दें कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन-तृप्ति डिमरी, विद्या बालन-माधुरी दीक्षित और राजपाल यादव जैसे सितारे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *