Home मनोरंजन Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Day 6: 100 करोड़ी होने से चंद...

Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Day 6: 100 करोड़ी होने से चंद कदम दूर है कार्तिक आर्यन की फिल्म

0
209
Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Day 6: 100 करोड़ी होने से चंद कदम दूर है कार्तिक आर्यन की फिल्म
Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Day 6: 100 करोड़ी होने से चंद कदम दूर है कार्तिक आर्यन की फिल्म

Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Day 6: 100 करोड़ी होने से चंद कदम दूर है कार्तिक आर्यन की फिल्म

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की हालिया रिलीज फिल्म भूल भुलैया 2 हर दिन ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की रफ्तार कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि वीकेंड आने तक यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में आसानी से शामिल हो जाएगी। भूल भुलैया 2 को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो चुके हैं और इतने दिनों में भी यह 84 करोड़ का आंकड़ा पूरा कर चुकी है।

पहले वीक में 92 करोड़ से ज्यादा कमाने के लिए तैयार

इस हफ्ते आयुष्मान खुराना की नई फिल्म अनेक सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है और अगर यह फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक कमाई कर ले जाती है तो कार्तिक के लिए आगे मुश्किलें खड़ी होना तय है। तरण आदर्श ने ट्वीट किया है, ‘भूल भुलैया 2 का जादू बरकरार है। वीकडेज पर भी अच्छा ट्रेंड कर रही है। इसकी रफ्तार अब जल्दी धीमी नहीं पड़ने वाली है। पहले वीक में 92 करोड़ से ज्यादा कमाने के लिए तैयार…यह फिल्म शुक्रवार को 14.11 करोड़, शनिवार को 18.34 करोड़, रविवार को 23.51 करोड़, सोमवार को 10.75 करोड़, मंगलवार को 9.56 करोड़, बुधवार को 8.51 करोड़ और कुल मिलाकर 84.78 करोड़ की कमाई कर चुकी है।’ अपने एक दूसरे ट्वीट में तरण आदर्श ने साल 2022 के टॉप 3 फिल्मों की तुलना की है।

भूल भुलैया 2 का यह स्कोर 8.51 है

तरण ने ट्वीट किया है, ‘द कश्मीर फाइल्स ने 6ठे दिन 19.05 करोड़ कमाए तो वहीं भूल भुलैया 2 का यह स्कोर 8.51 है। आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी ने 6.21 करोड़ का बिजनेस किया था।’ बीते शुक्रवार को पर्दे पर भूल भुलैया 2 के साथ-साथ कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ ने भी एंट्री मारी थी। धाकड़ बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती हुई नजर आई और भूल भुलैया 2 को टक्कर देने में काफी पीछे रह गई। ऐसे में कार्तिक आर्यन के लिए रास्ता पूरा का पूरा साफ ही हो गया लेकिन इस शुक्रवार उनका सामना आयुष्मान खुराना की फिल्म अनेक से होगा। फिल्म के ट्रेलर को लोगों का अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिला है। ट्रेड एक्सपर्ट्स भी उम्मीद जता रहे हैं कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करेगी। ऐसे में हो ना हो आयुष्मान खुराना आने वाले दिनों में कार्तिक आर्यन को कड़ी टक्कर तो जरूर देंगे। _ब्यूरो रिपोर्ट खिलाफ न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here