सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे वाराणसी में होटल के कमरे में मृत पायी गईं

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भोजपुरी की जानी-मानी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे रविवार को सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल के कमरे में मृत पाई गईं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने यह जानकारी दी। होटल के कर्मचारियों के अनुसार, 25 वर्षीय अभिनेत्री पंखे पर फंदे से लटकी हुई पाई गईं और तुरंत पुलिस को बुलाया गया। वाराणसी पुलिस आयुक्तालय ने अपने बयान में कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। सारनाथ के एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया, “आकांक्षा दुबे भोजपुरी फिल्मों में काम करती है और यहां एक फिल्म की शूटिंग के लिए होटल सोमेंद्र, सारनाथ में रुकी हुई थी। आज सुबह हमें सूचना मिली की इन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।” राय ने कहा कि दुबे के परिवार को खबर दे दी गई है वहीं प्रथम दृष्टया तो यही लगता है कि मामला आत्महत्या का है।

बताया जा रहा है कि आकांक्षा दुबे ने अपने कैरियर की शुरुआत सोशल प्लेटफॉर्म टिक-टॉक से की थी। टिक-टॉक पर आकांक्षा के टैलेंट को लोगों ने काफी पसंद किया और उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त होती गई। उसके बाद में अकांक्षा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने और फिल्मों में काम किया। जो लोगों को खूब पसंद आया। आकांक्षा ने वीरों के वीर और कसम पैदा करने वाले की 2 फिल्मों में काम किया था जो लोगों को काफी पसंद आया था।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *