घोंडा विधानसभा में एक बार फिर से फ्री हैंड मिला भीष्म शर्मा को

0
46
भीष्म शर्मा
घोंडा विधानसभा में एक बार फिर से फ्री हैंड मिला भीष्म शर्मा को

घोंडा विधानसभा में एक बार फिर से फ्री हैंड मिला भीष्म शर्मा को

* टीम के साथ आभार जताने पहुंचे देवेंद्र यादव के पास

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली , दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव नें घोंडा विधानसभा में एक तरह से पूर्व विधायक भीष्म शर्मा को फ्री हैण्ड दे दिया है | और घोंडा विधानसभा के तहत आने वाले चारों ब्लाक अध्यक्ष उनकी सहमति से बना दे दिए हैं | उल्लेखनीय है तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी नें घोंडा में भीष्म के लम्बे समय से चल रहे एकछत्र साम्राज्य को तोड़ते हुए निगम चुनावों में अजित गामड़ी तथा नत्थू सिंह नम्बरदार की पुत्रवधू को प्रत्याशी बना दिया था वहीं एक ब्लाक भजनपुरा में शहजाद को ब्लाक अधक्ष बना दिया था जिसके चलते घोंडा में पार्टी कई धड़ों में बंट गई थी |

भीष्म शर्मा के बेहद करीबी ठाकुर विनोद जायस भी बागी हो निगम का चुनाव लड़ करीब छह हजार वोट लेने में कामयाब हो गए थे | विधानसभा चुनावों में भीष्म को इन हालात के चलते काफी नुकसान उठाना पड़ा था | आलम यह था कि भीष्म घोंडा से चुनाव ही नहीं लड़ना चाहते थे लेकिन पार्टी हाईकमान के आदेश के बाद भीष्म शर्मा को चुनाव लड़ना पड़ा था | और पूरी दिल्ली की तरह ही उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा था |

सन्गठन संगठन सृजन अभियान के तहत घोण्डा विधानसभा के सभी चारों वार्डो के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष जिनमें यमुना विहार से राजकुमार प्रधान , भजनपुरा से मुख्तयार सिंह घोण्डा से राकेश पारचा तथा ब्रह्मपुरी से दिनेश कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष बनवाने में भीष्म शर्मा कामयाब हो गए | हालांकि जातीय समीकरण साधने में भीष्म शर्मा चूक गए उनके विरोधी इसे मुद्दा बनाने में जुटे हैं इस पर फिर कभी चर्चा करेगें | भीष्म शर्मा आज अपनी टीम के साथ के साथ देवेंद्र यादव का आभार जताने प्रदेश कार्यालय पहुंचे और उनका स्वागत कर आभार जताया | इस मौके पर वहां पूर्व मंत्री डॉ.नरेंद्र नाथ जिला प्रभारी डॉ. पीके मिश्रा राजीव वर्मा चेयरमैन ओबीसी डिपार्मेंट, भी मौजूद थे |

भीष्म शर्मा के साथ आचार्य राजन शर्मा बीएलए , महेंद्र पाराशर अध्यक्षN ब्राह्मण समाज यमुना विहार, चौ. रोहताश ,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, बिशन सिंह पाल पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष , काशीराम डोगरा , मंडलम अध्यक्ष सुभाष विहार, सुशील शर्मा मास्टर पुष्पेंद्र , मास्टर शंकर प्रसाद , अजय पाल भाटी , विजयपाल शर्मा , ब्रजमोहन , सुरेश कटारिया , ऋषभ कुमार, धामा जी, मुकेश कौशिक ,प्रमोद शर्मा ,प्रवेश शर्मा , अरुण शर्मा , साबिर सैफी ,रमेश कुमार मंडल अध्यक्ष, सुशील शर्मा जाली वाले ,अभिषेक शर्मा (मीतू भाई ),रामराज ,सुखबीर , शेखर ,हरि सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे | देवेन्द्र यादव नें सभी से एकजुट हो पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here