Home दिल्ली-एनसीआर दिल्ली के लिए बड़ी सौगात साबित होगी भारत टैक्सी योजना : श्रीदत्त...

दिल्ली के लिए बड़ी सौगात साबित होगी भारत टैक्सी योजना : श्रीदत्त शर्मा

0
64
श्रीदत्त शर्मा
दिल्ली के लिए बड़ी सौगात साबित होगी भारत टैक्सी योजना : श्रीदत्त शर्मा

दिल्ली के लिए बड़ी सौगात साबित होगी भारत टैक्सी योजना : श्रीदत्त शर्मा

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली , दिल्ली की ट्रिपल इंजन सरकार लगातार दिल्ली की जनता के लिए नई नई लाभकारी योजनाएं लेकर आ रही है जिनसे जनता को फायदा मिल रहा है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक श्री दत्त शर्मा का | श्रीदत्त शर्मा कहते हैं केंद्र सरकार भी दिल्ली सरकार का और उसकी योजनाओं को मजबूती प्रदान कर रही है |

श्री दत्त शर्मा कहते हैं देश की पहली सरकारी कैब टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ 5 फरवरी, 2026 को आधिकारिक तौर पर नई दिल्ली में शुरू हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐप लॉन्च करते हुए कहा- इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ड्राइवरों को कोई कमीशन नहीं देना होगा और वे खुद इस प्लेटफॉर्म के हिस्सेदार, यानी मालिक होंगे। वहीं यात्रियों को कम किराए में सफर मिलेगा और पीक आवर्स में भी किराया नहीं बढ़ेगा।

श्री दत्त शर्मा कहते हैं भारत टैक्सी ‘सारथी ही मालिक’ की सोच पर आधारित है, जिसमें गाड़ी चलाने वाला ड्राइवर ही प्लेटफॉर्म का मालिक है, न कि कोई बड़ी कंपनी। इस सेवा का उद्देश्य ओला-उबर जैसी निजी कंपनियों की मनमानी पर लगाम लगाना है। भारत टैक्सी का ट्रायल नई दिल्ली और गुजरात के राजकोट में किया गया था, जो सफल रहा। श्री दत्त शर्मा कहते हैं कि यह सेवा न केवल ओला-उबर जैसी निजी कंपनियों को टक्कर देगी, बल्कि यात्रियों को सर्ज प्राइजिंग से राहत और ड्राइवरों को उनके श्रम का पूरा लाभ भी दिलाएगी।

श्री शर्मा कहते हैं भारत टैक्सी देश का पहला सहकारी आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफार्म है, जिसे आठ सहकारी संस्थाओं एनसीडीसी, इफको, अमूल (जीसीएमएमएफ), कृभको, नेफेड, नाबार्ड, एनडीडीबी और एनसीईएल के सहयोग से तैयार किया गया है। इसे ‘सहकार टैक्सी कोआपरेटिव लिमिटेड’ संचालित करेगी, जिसका पंजीकरण छह जून 2025 को मल्टी स्टेट कोआपरेटिव सोसायटीज एक्ट के तहत हुआ था। श्री दत्त शर्मा कहते हैं इस योजना से जहां जनता को पहले से सस्ती राइड उपलब्ध होगी वहीं चालकों को भी अब किसी कम्पनी के अपना हिस्सा नहीं देना होगा और जितनी भी कमाई वे करेगें उस पर पूरा हक उनका ही होगा | यानी सवारी और चालक दोनों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here