सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 25 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna Pollution: सफाई के नाम पर भारी नौटंकी, यमुना आज भी मैली – विपिन शर्माDelhi Village Urbanisation: 48 गांवों के शहरीकरण से खुलेगा विकास का नया रास्ता, लोगों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं – डॉ. यूके चौधरीDelhi Pollution Control: प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली सरकार पूरे समर्पण से कार्य कर रही है – संजय गोयलNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तारChuru Road Accident: राजस्थान के चूरू में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौत और मासूम गंभीर

भगवंत मान ने ली सीएम पद की शपथ, बोले- हुकूमत वो करते हैं, जो दिलों पर राज करते हैं

2 मिनट पढ़ें
भगवंत मान ने ली सीएम पद की शपथ, बोले- हुकूमत वो करते हैं, जो दिलों पर राज करते हैं

भगवंत मान ने ली सीएम पद की शपथ, बोले- हुकूमत वो करते हैं, जो दिलों पर राज करते हैं

भगवंत मान ने ली सीएम पद की शपथ, बोले- हुकूमत वो करते हैं, जो दिलों पर राज करते हैं

पंजाब में नई राजनीति की शुरुआत के वादे के साथ भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। अकेले ही शपथ लेने के बाद भगवंत मान ने भगत सिंह के गांव में भारी संख्या में जुटे लोगों को संबोधित भी किया। भगवंत मान ने कहा कि लोगों ने जितना प्यार मुझे दिया है, उसका कर्ज तो मैं जन्मों तक नहीं उतार पाऊंगा। क्रांतिकारी भगत सिंह का जिक्र करते हुए भगवंत मान ने कहा कि वह हमेशा सोचते थे कि देश आजाद तो हो जाएगा, लेकिन किन हाथों में जाएगा। अब हम उनका सपना साकार करेंगे। भगवंत मान ने कहा कि हम पंजाब के स्कूलों एवं अस्पतालों को ऐसा बनाएंगे कि बाहर से आए लोग यहां से सेल्फी लेकर जाएंगे।

संगरूर सीट से लोकसभा सांसद रहे भगवंत मान

संगरूर सीट से लोकसभा सांसद रहे भगवंत मान बीते कई सालों से राजनीति में हैं और उससे पहले पेशे से कॉमेडियन थे। अब वह संगरूर जिले की धुरी सीट से विधायक हैं और सांसदी से इस्तीफा दे दिया है। भगवंत मान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें किसी भी तरह के अहंकार और टकराव से बचना है। इस दौरान अपने ही अंदाज में एक शेर सुनाते हुए भगवंत मान ने कहा कि हुकूमत वह करते हैं, जिनका दिलों पर राज होता है। यूं तो मुर्गे के सिर पर भी ताज होता है। भगत सिंह के गांव में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। हालांकि भगवंत मान के अलावा अरविंद केजरीवाल समेत किसी अन्य नेता ने भाषण नहीं दिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *