सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

भागलपुर में महिला की सरेआम हत्या, हत्यारे ने हाथ-पैर और कान भी काटा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बिहार के भागलपुर जिले से सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। मामला बिहार के भागलपुर में पीरपैंती थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है की पीरपैंती में सिंघिया पुल के पास देर शाम नीलम देवी को शकील मियां ने वीभत्स तरीके से घायल कर दिया था। महिला का दोष सिर्फ इतना था कि उसके पति ने शकील मियां को घर आने से मना किया था। शकील मियां पहले अक्सर घर आता था, लेकिन जब उसके दोस्त को लगा कि मना करना चाहिए तो मना कर दिया। शकील मियां को यह इतना नागवार गुजरा कि उसने दोस्त की पत्नी पर भरे बाजार हमला कर दिया। दोनों हाथ काट दिए। उसी धारदार हथियार से पीठ काट दिया। स्तन भी। सिर पर भी चाकू से कई वार किए। दर्द से छटपटाती महिला को लोग इस अस्पताल से उस अस्पताल ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र की इस घटना में महिला ने मौत से पहले दोषी का नाम बता दिया, जिसका वीडियो अब वायरल है।

महिला के पति का कहना है कि शकील मियां पहले घर आता था और चूंकि किसी कारणवश उसे रोक दिया इसलिए गुस्से में उसने घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद महिला ने भी हमलावर का नाम बताया। इसकी रिकॉर्डिंग आसपास के लोगों ने की थी। इतनी वीभत्स हत्या के बाद भी पुलिस शकील मियां को गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस ने उसे छोड़ पांच लोगों को हिरासत में लिया है। सीटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि महिला के साथ शकील मियां के बीच पैसे की लेनदेन हुई थी। कई बार झड़प भी हो चुकी थी। शनिवार को अकेले पाकर शख्स ने महिला पर धारदार हथियार से हमला कर घटना को अंजाम दिया। इसमें दो लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है। न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मुख्य आरोपी शकील मियां को पहाड़ की खाई के लक्ष्मीपुर भोरंग बगीचे से और उसके सहयोगी जुद्दीन मियां को उसके घर से पकड़ा गया है।

 

Advertisement

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *