सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बंगाल की सुप्रसिद्ध रवींद्र संगीत गायिका सुमित्रा सेन का निधन, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जताया शोक

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बंगाल की सुप्रसिद्ध रविन्द्र संगीत की दिग्गज गायिका सुमित्रा सेन का कोलकाता में लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया है। वह 89 वर्ष की थी। उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है।सुमित्रा सेन ब्रोंको-निमोनिया से पीड़ित थीं और उन्हें 21 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि तीन दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। आज उनकी बेटी ने अपनी फेसबुक पोस्ट से उनके निधन की सूचना दी। बता दें कि सुमित्रा सेन की दो बेटियां हैं। दोनों ही रविन्द्र संगीत की गायिका हैं। उनकी बेटी श्रावणी सेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए कहा, ‘आज सुबह मां हमें छोड़कर चली गईं’। रिपोर्ट के मुताबिक सुमित्रा सेन को ठंड लगने के कारण 21 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनको तीन दिन के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। लेकिन उसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई और उस प्रख्यात रविन्द्र संगीत गायिका का निधन हो गया। उनकी मौत के बाद कोलकाता स्थित उनके निवास पर अंतिम दर्शन करने वालों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है। प्रसंशक अपने पसंदीदा सिंगर के अंतिम दर्शन करने आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुमित्रा सेन के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा, ‘मैं सुमित्रा सेन के आकस्मिक निधन से बहुत दुखी हूं’, जिन्होंने दशकों तक दर्शकों को अपनी आवाज से मंत्रमुग्ध किया। मेरे उनके साथ बहुत करीबी संबंध थे’। सीएम ममता ने आगे लिखा, ‘गायिका के निधन से संगीत जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है’। सुमित्रा दी की बेटियों इंद्राणी और श्रावणी तथा उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल सरकार ने 2012 में उन्हें संगीत महासम्मान से सम्मानित किया था।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *