सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

बिंग म्यूज़िकल रिकॉर्ड (Being musical Records) का काली बिंदी गाना हुआ रिलीज़

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

नई दिल्ली | बिंग म्यूज़िकल रिकॉर्ड (Being musical Records) का बहुप्रतीक्षित गाना काली बिंदी आज लान्च हो गया है! दिल्ली के निर्माण विहार के एसएसए स्टूडियो (SSS Studio) में आज नया पंजाबी गाना काली बिन्दी को रिलीज़ किया गया। गाने को बिंग म्यूज़िकल रिकॉर्ड (Being musical Records )आफिशियल यू टयूब चैनल पर रिलीज़ किया गया। कार्यक्रम में गाने में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री अफ्रीन राहत(Afreen Rahat) पहुँची। साथ ही Being musical Records के फाउंडर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर(Founder, Director and Producer) आकाश कुमार(Akash kumar) भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में गाने की सह निर्माता नायशा खान(Nayisha khan) भी मौजूद रही|SSS स्टूडियो में गाने को लॉन्च किया गया।मौके पर मीडिया के लोग भी मौजूद रहे। गाने की सीडी(CD) को लॉन्च किया गया। लॉन्चिंग के बाद मीडिया ने अफ्रीन राहत (Afreen Rahat) और आकाश कुमार(Akash kumar) से गाने को लेकर सवाल किए।अफ्रीन राहत (Afreen Rahat) ने बातचीत में बताया कि ये उनका पहला पंजाबी सॉन्ग हैं।  इसमें काम करके उनको काफी मज़ा आया। उन्होंने अपने फैन्स को धन्यवाद दिय और कहा कि  आगे भी अपना प्यार ऐसे ही बनाए रखें। उन्होंने आगे कहा की पंजाबी गाना होने की वजह से पंजाबी डांस और लोक उनके लिए थोड़ा चैलेंजिंग था। आगे उन्होंने कहा बीइंग म्यूजिकल रिकॉर्ड (Being musical Records ) के साथ उनका काफी पुराना रिश्ता है और और उनके साथ काम करके उन्हें बहुत अच्छा लगा। बीइंग म्यूजिकल रिकॉर्ड (Being musical Records ) के फाउंडर, डायरेक्टर आकाश कुमार से बातचीत में बताया कि ये ऐसा गाना है जिसे किसी भी माहौल में सुना जा सकता है। ये एक मस्ती भरा गाना है। इस गाने की खासियत यह है कि इस गाने को सिर्फ एक ही दिन में शूट किया गया था। आगे उन्होंने कहा कि आगे भी कई गाने अपकमिंग मोड में है। बहुत जल्द एक और गाना बीइंग म्यूजिकल रिकॉर्ड लेके आ रहा है। जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह (Daizy Shah) मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस गाने को पंजाबी सिंगर दीप मनी(Deep Money) ने गाया है। इस गाने को कोरियोग्राफ मुदस्सर खान ने किया है।आपको बता दें कि काली बिंदी गाना बीइंग म्यूजिकल रिकॉर्ड (Being musical Records ) के बैनर तले बना है। इसमें निर्माता आकाश कुमार और शशांक समयार है। गाने के सह निर्माता पीयूष समयार और नायशा खान है। गाने का निर्देशन मयंक फ्लैश(Mayank Flash) ने दिया है। गाने को सिंगर रिची(Richi) ने गाया है। गाने का म्यूजिक बी हैप्पी(B Happy) ने दिया है। गाने में मुख्य भूमिका अफ्रीन राहत(Afreen Rahat)  और प्रीति बल(Preet Bal) ने निभाई है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *