सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘दृश्यम’ से पहले Ajay Devgn की इस फिल्म ने मचाया था गदर, 22 साल पुरानी इस फिल्म को देख बजी थीं खूब तालियां

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘दृश्यम’ से पहले Ajay Devgn की इस फिल्म ने मचाया था गदर, 22 साल पुरानी इस फिल्म को देख बजी थीं खूब तालियां

अजय को उनकी दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता हैं. अजय की दृश्यम उनकी टॉप फिल्मों में से एक है. 22 साल पहले अजय की दृश्मय को टक्कर देने वाली फिल्म बन चुकी है.

अजय देवगन बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर में से एक हैं. उन्होंने अब तक अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं. अजय को उनकी दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता हैं. अजय की दृश्यम उनकी टॉप फिल्मों में से एक है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी दमदार कलेक्शन किया है. लेकिन इस फिल्म से पहले भी अजय की एक फिल्म है रही है जिनसे बॉक्स ऑफिस पर धमाल ही मचा दिया था.

22 साल पहले रिलीज हुई थी अजय की ये फिल्म 

अजय देवगन की ये सुपरहिट फिल्म थी ‘दीवानगी’. ये फिल्म एक रोमांटिक थ्रिलर सस्पेंस मूवी थी. इस फिल्म में एक्टर ने पहली बार नेगेटिव किरदार निभाया था. लेकिन उनके इस नेगेटिव किरदार को भी काफी पसंद किया गया था. ये फिल्म 2002 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने इतना अच्छा प्रदर्शन किया था कि ये उस साल की 11वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म तक गई थी.

इस फिल्म को फैंस मानते हैं दृश्यम से बेहतर 

Advertisement

इस फिल्म की दीवानगी इस कदर थी ये सिनेमाघरों में इसके लिए खूब सीटियां और तालियां बजाई गई थीं. फिल्म में नेगेटिव रोल में होने के बाद भी अजय की अदाकारी को खूब पसंद किया गया था और उनकी खूब तारीफ हुई थी. आज भी अजय की इस फिल्म को काफी पसंद किया जाता है. अजय के फैंस तो ये तक मानते हैं कि दीवानगी के आगे दृश्यम कुछ भी नहीं है. फिल्म में अजय ने नेगेटिव किरदार तो निभाया तो लेकिन इस पता फिल्म के क्लाइमेक्स में होता है. इससे पहले वो पूरी फिल्म में एक पॉजिटिव किरदार में ही नजर आते हैं. ये सरप्राइज फैंस को काफी पसंद आया था.

फिल्म ने किया था इतना कलेक्शन

बता दें कि, अजय की ये फिल्म बेहद खास थी. रिलीज से पहले तक इस फिल्म की कहानी के बारे में किसी को भी नहीं पता था. रिलीज होने के बाद फैंस को ये फिल्म इतनी पसंद आई थी कि, 9 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 11 करोड़ 44 लाख रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं, वर्ल्वाइड फिल्म ने 20 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म को 250 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो, इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा अक्षय खन्ना और उर्मीला मातोंडर भी लीड रोल में थीं. फिल्म को अनीज बजमी ने डायरेक्ट किया था. वहीं, इस फिल्म की कहानी भी अनीज बजमी ने ही लिखी थी. ये फिल्म अमेरिकन फिल्म प्राइमल फियर की रीमेक थी, जिसमें एक लव ट्राई एंगल के साथ कुछ बदलाव किए गए थे .

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *