सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

50 की उम्र में चौथी बार बने पिता, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने दूसरी बार बेबी बॉय को दिया जन्म

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

अर्जुन रामपाल 50 की उम्र में चौथी बार बने पिता, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने दूसरी बार बेबी बॉय को दिया जन्म

अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला गुरुवार को दूसरी बार बेबी बॉय के पेरेंट्स बन गए. इस कपल का पहले से एक बेटा है. अर्जुन ने ट्वीट कर ये गुडन्यूज शेयर की है.

अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स गुरुवार, 20 जुलाई को दूसरी बार पेरेंट्स बन गए. एक्टर की गर्लफ्रेंड ने बेबी बॉय को जन्म दिया है. फिलहाल अर्जुन रामपाल और उनकी फैमिली घर में नन्हा मेहमान आने का जश्न मना रहे हैं. एक्टर ने खुद ट्वीटर पर पोस्ट कर फैंस और फ्रेंड्स को ये गुड न्यूज शेयर की है.

अर्जुन रामपाल ने ट्वीट कर दूसरी बार पापा बनने की दी गुड न्यूज

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपने ट्वीट में लिखा है, “मै और मेरा परिवार आज एक खूबसूरत बेबी बॉय से ब्लेस हुआ है. मां और बेटा दोनों ठीक हैं. लव और ग्रेटिट्यूड से भरा हुआ हूं. आप सभी के प्यार के लिए थैंक्यू, 20.07.2023 हैलो वर्ल्ड” वहीं इस गुड न्यूज के बाद तमाम सेलेब्स और फैंस एक्टर को एक बार फिर पिता बनने की बधाई देते नहीं थक रहे हैं.

अर्जुन और ग्रैबिएला का पहले से एक बेटा है

Advertisement

बता दें कि अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला काफी समय से रिलेशनशिप में हैं. उनकी मुलाकात साल 2018 में म्युचुअल फ्रेंड्स के जरिए हुई थी. कुछ महीनों के बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था. साल 2019 में कपल ने अपने बेटे एरिक रामपाल का वेलकम किया था.

अर्जुन रामपाल की एक्स वाइफ मेहर जेसिया से दो बेटियां भी हैं. माहिका रामपाल और मायरा रामपाल. अर्जुन और मेहर का साल 2019 में ऑफिशियली तौर पर तलाक हो गया था.

अर्जुन रामपाल वर्क फ्रंट

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन को आखिरी बार कंगना रनौत के साथ एक्शन फिल्म धाकड़ में देखा गया था. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी. जल्द ही वह अब्बास मस्तान की अपकमिंग फिल्म ‘पेंटहाउस’ में बॉबी देओल के साथ नजर आएंगे. इसके अलावा अर्जुन स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म क्रैक में नजर आएंगे. इस फिल्म में विद्युत जामवाल और जैकलीन फर्नांडीज भी हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *