सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Basti sex racket: बस्ती के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Basti sex racket: बस्ती के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। हरैया क्षेत्र के एनएच-27 किनारे स्थित जीसी पैलेस होटल में देर रात पुलिस ने जब छापा मारा, तो वहां अफरातफरी मच गई। छापेमारी के दौरान कई युवक और युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। पुलिस ने मौके से होटल संचालक सहित छह लोगों को हिरासत में लिया और आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया। बताया जा रहा है कि यह होटल लंबे समय से देह व्यापार का अड्डा बना हुआ था।
मुखबिर की सूचना पर सीओ हरैया संजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। टीम में थाना हरैया प्रभारी तहसीलदार सिंह और महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं। जब पुलिस होटल में दाखिल हुई तो कई कमरों में युवक-युवतियां संदिग्ध हालत में पाए गए। मौके से 6 मोबाइल फोन, 10 पैकेट कंडोम, वियाग्रा की गोलियां और नकद 2050 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने होटल मालिक हरिश्चंद्र वर्मा सहित अन्य पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि होटल संचालक हरिश्चंद्र वर्मा बाहरी जिलों से लड़कियों को बुलाकर ग्राहकों को प्रति व्यक्ति 200 से 500 रुपये में उपलब्ध कराता था। पिछले तीन महीनों से यह गोरखधंधा गुपचुप तरीके से होटल के कमरों में चल रहा था। पुलिस के अनुसार होटल के रजिस्टर में कई फर्जी नामों से कमरों की बुकिंग दर्ज थी, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि यह कार्य संगठित रूप से किया जा रहा था।

सीओ हरैया संजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल होटल को सील कर दिया गया है और जांच की जा रही है कि इस रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। पुलिस होटल मालिक से पूछताछ कर रही है ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।
अधिकारियों ने कहा कि नेशनल हाईवे किनारे संचालित सभी होटलों की नियमित जांच की जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों में शामिल किसी भी होटल या व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि होटल में पिछले कुछ महीनों से संदिग्ध लोगों का आना-जाना बढ़ गया था, लेकिन किसी ने शिकायत करने की हिम्मत नहीं की। पुलिस की कार्रवाई के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि भविष्य में इस तरह के अवैध धंधों को रोकने के लिए सख्त निगरानी रखी जाएगी। साथ ही होटल मालिकों को चेतावनी दी गई है कि वे अपने प्रतिष्ठानों में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि की अनुमति न दें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *