सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

बारापुला फ्लाईओवर करेगा पूर्वी दिल्ली से साऊथ दिल्ली की राह आसान : दीपक गाबा

3 मिनट पढ़ें
दीपक गाबा

बारापुला फ्लाईओवर करेगा पूर्वी दिल्ली से साऊथ दिल्ली की राह आसान : दीपक गाबा

Advertisement

बारापुला फ्लाईओवर करेगा पूर्वी दिल्ली से साऊथ दिल्ली की राह आसान : दीपक गाबा

* भाजपा सर बारापुला फ्लाई कार योजना पर कर रही है तेजी से काम

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : आम आदमी पार्टी की सरकार जिस परियोजना को सालों साल लटकाए रही भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार नें उस बारापुला फ्लाईओवर योजना पर तेजी से काम करना शुरू कर दिया है और उम्मीद जताई जा रही है यह अति महत्वपूर्ण योजना इस साल के अंत तक पूरी हो जायेगी और नये साल में दिल्ली की जनता को रेखा गुप्ता सरकार इसे तोहफे के रूप में जनता को भेंट कर देगी |

Advertisement

यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के अध्यक्ष दीपक गाबा का | दीपक गाबा कहते है इस परियोजना पर अब तेजी के साथ काम चल रहा है | बारापुला चरण-तीन परियोजना के पूरा होने के बाद मयूर विहार-एक (पूर्वी दिल्ली) और एम्स (दक्षिण-दिल्ली) के बीच सफर सुगम हो जाएगा। नया फ्लाईओवर सराय काले खां में मौजूदा बारापुला फ्लाईओवर से जुड़ेगा। परियोजना का 98 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, लेकिन वन विभाग से मंजूरी नहीं मिलने के कारण फ्लाईओवर के शेष हिस्से के काम में देरी हो रही है। लगभग 200 पेड़ों को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की जरूरत है। इस परियोजना को 2017 में पूरा किया जाना था, लेकिन विभिन्न वजहों से इसमें देरी हुई। बारापुला फेज- 3 फ्लाईओवर निर्माण कार्य साल 2015 में शुरू किया गया था। निर्माण कार्य 2017 में कंप्लीट करना था। लेकिन, नांगली रजापुर गांव के किसानों की दो जगहों पर 1169.093 वर्ग मीटर और 709.901 वर्ग मीटर जमीन अधिग्रहण न होने से प्रोजेक्ट लेट हो गया। शुरुआत में प्रोजेक्ट से जुड़े पीडब्ल्यूडी इंजीनियर्स 5037 वर्ग मीटर जमीन एक्वायर करने की मांग कर रहे थे। बाद में इंजीनियरों ने कहा कि 2403 वर्ग मीटर जमीन की जरूरत है।

एलजी ने जब साइट का इंस्पेक्शन किया, तो पाया कि पब्लिक रोड निर्माण के लिए सिर्फ 1169.093 वर्ग मीटर जमीन की ही जरूरत है और इतनी जमीन के लिए ही यह प्रोजेक्ट लेट हो गया। लेकिन अब इस परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है और उम्मीद है रेखा गुप्ता सरकार नये साल में दिल्ली की जनता को यह तोहफा अवश्य दे देगी |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *