सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

बांग्लादेश ने जीता टॉस,किया बल्लेबाजी का फैसला; दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन देख हो जाएंगे हैरान

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

बांग्लादेश ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का किया फैसला; दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन देख हो जाएंगे हैरान

बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2023 के दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. दोनों टीमों के बीच यह मैच पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जा रहा है.

एशिया कप 2023 का आगाज होने के साथ 31 अगस्त को ग्रुप-बी का पहला मुकाबला बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच में कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगाई. दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में अपने कुछ अहम खिलाड़ियों के बिना खेलने उतरी हैं. श्रीलंका ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग 11 में मथीशा पथिराना और दुनिथा वेल्लागे को जगह दी है.

बांग्लादेश टीम के कप्तान शाकिब अल हसन ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला लेने के साथ कहा कि यह विकेट काफी सूखा दिख रहा है. हमारी कोशिश एक अच्छा स्कोर बनाने की होगी. हम जानते हैं कि श्रीलंका एक काफी बेहतर टीम है. हमें बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग सभी में अपना बेहतर प्रदर्शन दिखाना होगा. हम इस मैच में 3 तेज गेंदबाज और 3 स्पिनर्स के साथ खेल रहे हैं.

वहीं श्रीलंका टीम के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, लेकिन टॉस हारना भी अच्छा है क्योंकि बारिश होने की भी उम्मीद है. यह विकेट दूसरी पारी में भी बेहतर खेलेगा. हम जानते हैं कि हमारे 4 प्रमुख खिलाड़ी चोटिल हैं. हमने उसे कवर करने का प्रयास किया है. मुझे इस विकेट पर गेंद के थोड़ा टर्न होने की उम्मीद है. हम 6 बल्लेबाज, 2 ऑलराउंडर्स और 3 तेज गेंदबाजों के साथ खेलने उतर रहे हैं.

Advertisement

यहां पर देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका – पथुम निशांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सीदीरा समराविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजया डी सिल्वा, दसुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लागे, महेश तीक्ष्णा, कसुन रंजीता, मथीशा पथिराना.

बांग्लादेश – मोहम्मद नईम, तांजिद हसन, नजमुल हुसैन शांतो, ताउहिद ह्रदोय, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, मेहदी हसन, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *