सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

जम्मू कश्मीर में स्पेशल मिशन पर निकले Bajirao Singham, ‘सिंघम अगेन’ से अजय देवगन की दिखी पहली झलक

3 मिनट पढ़ें
जम्मू कश्मीर में स्पेशल मिशन पर निकले Bajirao Singham, 'सिंघम अगेन' से अजय देवगन की दिखी पहली झलक

जम्मू कश्मीर में स्पेशल मिशन पर निकले Bajirao Singham, 'सिंघम अगेन' से अजय देवगन की दिखी पहली झलक

जम्मू कश्मीर में स्पेशल मिशन पर निकले Bajirao Singham, ‘सिंघम अगेन’ से अजय देवगन की दिखी पहली झलक

रोहित शेट्टी सिंघम अगेन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. रोहित ने सिंघम अगेन से अजय देवगन का पहला लुक शेयर किया है, जिसमें वह अपने पुराने रुतबे में नजर आ रहे हैं.

अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. इस फिल्म की शूटिंग जारी है और रोहित शेट्टी अपने कॉप यूनिवर्स को लेकर लगातार कोई न कोई अपडेट साझा करते रहते हैं. इसी बीच ‘सिंघम अगेन’ से अजय देवगन का फर्स्ट लुक सामने आया है. जिसमें वह अपने पुराने बाजीराव सिंघम वाले अवतार में नजर आ रहे हैं.

कैसा है अजय देवगन का फर्स्ट लुक

रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है. अजय देवगन के अलावा इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिकाओं में शामिल हैं. अजय देवगन जल्दी-जल्दी इस फिल्म की शूटिंग पूरा करने में जुटे हुए हैं. अजय देवगन के लेटेस्ट पोस्ट की बात करें तो इसमें वह पुलिस की वर्दी में खड़े नजर आ रहे हैं. उनके चेहरे पर वही सिंघम वाला रुतबा दिख रहा है.

रोहित शेट्टी ने फोटो शेयर कर क्या कहा

अजय देवगन के आस पास सेना के कुछ और जवान वाहनों पर तैनात हैं और उनके हाथ में बंदूके हैं. चारों ओर बर्फ से ढंके हुए पहाड़ नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट को शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा है, ‘बाजीराव सिंघम एसएसपी एसओजी स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के साथ. जम्मू-कश्मीर पुलिस…सिंघम अगेन…जल्द आ रहा है’. बता दें कि सिंघम अगेन की शूटिंग कई दिनों से जम्मू कश्मीर में चल रही है. पिछले दिनों भी एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें रोहित शेट्टी और अजय देवगन सेना के जवानों के साथ उनके बीच में बैठे नजर आए थे.

कब रिलीज होगी सिंघम अगेन

बता दें कि सिंघम अगेन सिंघम सीक्वेंस की तीसरी किस्त है. वहीं रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की यह पांचवीं फिल्म है. पहले तो सिंघम अगेन की रिलीज डेज 15 अगस्त तय की गई थी, लेकिन अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है. हालांकि अभी सिंघम अगेन की नई रिलीज डेट को लेकर मेकर्स की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है.

इस भूमिका में होंगे अर्जुन कपूर

बता दें कि इस फिल्म में अर्जुन कपूर विलेन की भूमिका में नजर आएंगे और उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है. अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी थी. बता दें कि इस फिल्म में रोहित शेट्टी अपनी कॉप यूनिवर्स के सभी सितारों को साथ ला रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *