सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बड़े मियां छोटे मियां’ ने दुनियाभर में मचाया बवाल, दो दिनों में 50 करोड़ के हुई पार, जानें कलेक्शन

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

बड़े मियां छोटे मियां’ ने दुनियाभर में मचाया बवाल, दो दिनों में 50 करोड़ के हुई पार, जानें कलेक्शन

‘बड़े मियां छोटे मियां’ को वर्ल्डवाइड ऑडियंस से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म ने रिलीज के दो दिनों में ही 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ईद के मौके पर रिलीज हुई थी. फिल्म का अजय देवनग की स्पोर्ट्स ड्रामा ‘मैदान’ से क्लैश हुआ था. हालांकि कमाई के मामले में ‘मैदान’ बड़े मियां छोटे मियां’ पर भारी पड़ रही है. वहीं वर्ल्डवाइड भी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म धमाल मचा रही है. चलिए जानते हैं ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने दुनियाभर में रिलीज के दो दिनों में कितना कलेक्शन कर लिया है.

‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने वर्ल्डवाइड कितनी कर ली है कमाई?

‘बड़े मियां छोटे मियां’ में एक्शन भी है और कॉमेडी भी. इसी के साथ ये फिल्म दर्शकों को एंटरटेनमेंट की फुल डोज दे रही है. हालांकि फिल्म को क्रिटक्स और ऑडियंस से मिला जुला रिस्पॉन्स मिला था बावजूद इसके ये फिल्म दमदार कमाई कर रही है. वर्ल्डवाइड भी ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का जादू चल गया है. वहीं अब फिल्म की रिलीज के दो दिनों की वर्ल्डवाइड कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं.

इसके मुताबिक अक्षय और टाइगर की फिल्म ने दो दिन में ही हाफ सेंचुरी लगा दी है. प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक

‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने रिलीज के दो दिनों में वर्ल्डवाइड 55.14 करोड़ की कमाई कर ली है.

Advertisement

फिल्म ने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 36.33 करोड़ की कमाई की थी.

बड़े मियां छोटे मियां’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितनी की कमाई?

‘बड़े मियां छोटे मियां’ की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी है. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन डबल डिजीट में कारोबार किया था लेकिन दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन आधा रह गया. फिल्म की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने रिलीज के पहले दिन 15.65 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 7.6 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की दो दिनों की कुल कमाई अब 23.25 करोड़ रुपये हो गई है.

‘बड़े मियां छोटे मियां’ स्टार कास्ट

अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ ने अहम रोल प्ले किया है. फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी एक दिलचस्प खलनायक की भूमिका में हैं. ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर ने प्रोड्यूस किया है. इसे मुंबई, लंदन, अबू धाबी, स्कॉटलैंड और जॉर्डन जैसी लोकेशन पर शूट किया गया है.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *