सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बॉक्स ऑफिस पर इस सेक्स कॉमेडी फिल्म का बुरा हाल, Bhumi Pednekar की फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन जानें

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

बॉक्स ऑफिस पर इस सेक्स कॉमेडी फिल्म का बुरा हाल, Bhumi Pednekar की फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन जानें

‘थैंक यू फॉर कमिंग’ की बॉक्स ऑफिस पर ठंडी शुरुआत रही है. ऐसे में फिल्म अपने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन कर सकती है चलिए जानते हैं.

‘मिशन रानीगंज’ के अलावा ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ इस हफ्ते की बड़ी रिलीज है. भूमि पेडनेकर के लीड रोल वाली ये फिल्म कंप्लीट वुमन ओरिएंटेड फिल्म है. इसका निर्देशन रिया कपूर के पति करण बुलानी ने किया है. फिल्म की ओपनिंग की बात करें तो ये काफी ठंडी लग रही है और दर्शकों से इस सेक्स कॉमेडी को कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिलता है. चलिए जानते हैं ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ अपने पहले दिन कितने नोट छाप पाती है?

‘थैंक यू फॉर कमिंग’ ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन कर सकती है?  

‘थैंक यू फॉर कमिंग’ को बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन काफी ठंडा रिस्पान्स मिला है. फिल्म रिलीज से पहले स्टारकास्ट ने इसका जमकर प्रमोशन किया था लेकिन इसका फायदा फिल्म को होते हुए नहीं दिख रहा है और इसकी ओपनिंग काफी खराब लग रही है. इस बीच फिल्म की रिलीज के पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ ने रिलीज के पहले दिन मुश्किल से 1 करोड़ की कमाई की है.

Advertisement

हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल डाटा आने के बाद नंबर्स में थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है.

‘थैंक यू फॉर कमिंग’ की कमाई पर ‘मिशन रानीगंज’ से क्लैश का पड़ा असर

‘थैंक यू फॉर कमिंग’ की पहले दिन की परफॉर्मेंस ये साबित कर रही है कि ये फिल्म दर्शकों के गले के नीचे नहीं उतरी है. वहीं फिल्म को अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज से भी क्लैश करना पड़ा है. इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही फुकरे 3 धमाल मचा रही है. ऐसे में ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ के लिए टिकट खिड़की पर कमाई करना मुश्किल हो गया है. फिलहाल देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म वीकेंड पर कितना कलेक्शन कर पाती है.

‘थैंक यू फॉर कमिंग’ की क्या है कहानी?

फिल्म में दिल्ली की एक पंजाबी लड़की कनिका यानी भूमि पेडनेकर की कहानी है. जिसकी मां ने उसे बिन ब्याहे पैदा किया था और फिर उसकी सिंगल माम बनकर परवरिश की. फिल्म की कहानी महिला असुरक्षाओं, दोस्ती, साझेदारों और पितृसत्ता से संबंधित है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *