बाबरपुर जिला सौंपे गए काम को करता है पूरी ताकत के साथ पूरा : देवेन्द्र यादव
– हर्ष भारद्वाज –
नई दिल्ली ,बाबरपुर जिला कांग्रेस कमेटी को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी या अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से जो भी कार्यक्रम सौंपे जाते है उसे पूरी ताकत के साथ पूरा किया जाता है | और यही वजह है इस जिले को सभी महत्वपूर्ण काम सबसे पहले सौंपे जाते है | कार्यकर्ताओं का ट्रेनिंग कैम्प रहा हो या साइकिल यात्रा उनकी शुरुआत बाबरपुर जिले से ही की गई जिसे अपार सफलता भी मिली |
यह कहना था दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव का | उक्त विचार देवेंद्र यादव नें बाबरपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राजकुमार जैन के नेत्रत्व में उनसे मिलने पहुंचे जिले के तमाम विधानसभा प्रभारी,ब्लाक प्रभारी तथा ब्लाक अध्यक्षों व जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए व्यक्त किया |

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के प्रभारी डॉ.पी.के.मिश्रा, विधानसभा चुनाव लड़े इश्तियाक खान ,विधानसभा प्रभारी अश्वनी भारद्वाज,संजीव शर्मा,नत्थू सिंह नम्बरदार भी मौजूद रहे | कार्यक्रम में सभी ब्लाक अध्यक्ष राज कुमार,शर्मा,राकेश पारचा,मुख्त्यार सिंह ,दिनेश कुमार, प्रताप शर्मा, मुकेश पांचाल,कुलदीप भाटी ,संजय वर्मा,बाबा फरीद,नवीन शर्मा,कर्ण धिकिया ,रियासत साहिल,कयूम शेख परसुराम रावत,बाबू मलिक, देवानंद चौधरी,संजय गौड़,रियाजुद्दीन,सहबाब के अलावा नवीन चन्द्रा ,सगीर हसन,अशोक् यादव ,सत्यवीर शर्मा,सुरेश शर्मा, ताहिर अर्शी ,मौ.शहजाद ,बुध प्रकाश शर्मा,भोलू शर्मा,आर्य शर्मा,दिवेश पारस ,श्री दत्त शर्मा,महेंद्र कुमार, योगेन्द्र भाटी,अनिल गौतम ,कालू राम शर्मा,चेतराम धिन्गिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे | सभ नें राजकुमार जैन के नेत्रत्व में देवेन्द्र यादव को मजूबत टीम देने पर आभार व्यक्त किया



