आयुष्मान योजना शुरू ,भाजपा जो कहती है पूरा करती है : दीपक गाबा
* भाजपा सरकार नें की एक और गारंटी पूरी
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्लीवालों को आखिरकार आयुष्मान कार्ड मिलने शुरू हो गए। 10 अप्रैल से दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बाटने शुरू कर एक बेहतरीन योजना की दिल्ली में भी शुरुवात की । इस योजना के शुरू होने पर भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के अध्यक्ष दीपक गाबा नें कहा केंद्र सरकार की यह योजना तो राजधानी दिल्ली में कई साल पहले ही शुरू हो जाती लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार के मुखिया अरविन्द केजरीवाल की हठधर्मिता के चले इस योजना के शुरू होने में अनावश्यक विलम्ब हुआ | दिल्ली की जनता नें इस देरी के लिए उन्हें सजा भी दी |
दीपक गाबा नें कहा दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच आयुष्मान भारत के अंतर्गत आने वाली एक और योजना (प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन) की लॉन्चिंग के मौके पर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बांटे गए। इस कार्ड के जरिए लाभार्थी 10 लाख रुपये तक का इलाज करा सकेंगे। दीपक गाबा कहते है भाजपा जो कहती है उसे पूरा करके दिखाती है | भाजपा नें इतने कम समय में इस योजना को शुरू कर यह सिद्ध कर दिया है जो गारंटी भाजपा देती है उसे अवश्य पूरा किया जाता है |
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के बीच समझौते पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। इस योजना के अंतर्गत दिल्ली के सरकारी अस्पतालों को भी अपग्रेड किया जाएगा और वहां भी आधुनिक सुविधाओं को मुहैया कराएगा। साथ ही सरकारी अस्पतालों को भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और दिल्ली सरकार में समझौते पत्र साइन होने के बाद ही पात्र दिल्लीवासियों को आयुष्मान कार्ड बांटे गए।
दीपक गाबा बताते हैं दिल्ली सरकार के मुताबिक पहले चरण में इस योजना के तहत 6.54 लाख लोगों को लाभ पहुंचेगा। इसके तहत आयुष्मान कार्ड और 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड शामिल हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने पहले ही स्पष्ट किया था कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 10 अप्रैल तक 1 लाख लोगों को आयुष्मान कार्ड दिए जाएंगे।



