सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘ब्रह्मास्त्र’ की सफलता के लिए सोमनाथ पहुंचे अयान मुखर्जी- रणबीर कपूर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पहले हफ्ते में अब तक 164.20 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर चुकी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की सफलता के लिए भगवान शिव को धन्यवाद देने इस फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी और रणबीर कपूर गुरुवार को मुंबई से सोमनाथ पहुंचे। अयान मुखर्जी ने फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा करने के साथ ही फिल्म के प्रचार की शुरुआत की थी और अब फिल्म के पहले हफ्ते में शानदार प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने सोमनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। पहले वीकएंड के बाद से ही अयान मुखर्जी ने फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ के आगे की कहानी पर काम शुरू होने की बातें करनी शुरू कर दी हैं। स्टार स्टूडियोज ने फिल्म के दूसरे हिस्से का आधिकारिक एलान तो नहीं किया है लेकिन इसकी घोषणा स्टूडियो फिल्म की रिलीज के दूसरे हफ्ते में कभी भी कर सकता है। अयान ने इस कहानी के दूसरे और तीसरे हिस्से की तैयारी पहले से ही कर रखी है। दूसरे हिस्से की कहानी भी पूरी तरह तैयार है। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट टू देवा’ में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे। काफी धार्मिक प्रवृत्ति के युवक रहे अयान मुखर्जी कहते हैं, ‘फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ मेरे लिए एक ऐसा अनुभव रही है जिसे मैं कितना भी चाहूं, शब्दों में बयां नहीं कर सकता। ये फिल्म एक अलग तरह का एहसास है जिसमें तमाम सारी बातें ऐसी हुई हूं जिनको शायद योजना बनाकर पूरा नहीं किया जा सकता था। फिल्म ने पहले हफ्ते में अच्छा कारोबार किया है और इसके लिए मैं फिल्म देखने वालों और फिल्म की सफलता की कामनाएं करने वालों का दिल से आभारी हूं। हम इसी क्रम में भगवान शिव का धन्यवाद करने सोमनाथ आए हैं।’

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *