सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

ब्रह्मास्त्र रणबीर कपूर के जूते वाले सीन को लेकर अयान मुखर्जी ने दी सफाई

2 मिनट पढ़ें
ब्रह्मास्त्र रणबीर कपूर के जूते वाले सीन को लेकर अयान मुखर्जी ने दी सफाई

ब्रह्मास्त्र रणबीर कपूर के जूते वाले सीन को लेकर अयान मुखर्जी ने दी सफाई

Advertisement

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर को काफी पसंद किया गया। इसके वीएफएक्स की तुलना हॉलीवुड फिल्मों से की जा रही है। हालांकि ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसके एक सीन पर आपत्ति जताई जहां रणबीर कपूर जूते पहनकर घंटी बजा रहे थे। यूजर्स का कहना था कि जूते के साथ मंदिर में जाते हुए दिखाया गया है इससे उनकी भावनाएं आहत हो गईं। यही नहीं ट्रोलर्स ने #boycottbrahmastra ट्रेंड कराने लगे। अब इस पर फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने सफाई दी है।

मंदिर में प्रवेश नहीं बल्कि वह दुर्गा पूजा का पंडाल है

अयान मुखर्जी ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि रणबीर मंदिर में प्रवेश नहीं करते बल्कि वह दुर्गा पूजा का पंडाल होता है। अयान कहते हैं, ‘फिल्म के निर्देशक के रूप में जो हो रहा है उसके बारे में मैं विनम्रतापूर्क संबोधित करना चाहता हूं। हमारी फिल्म में रणबीर मंदिर में नहीं बल्कि दुर्गा पूजा पंडाल में प्रवेश कर रहे हैं। मेरा परिवार इस तरह के दुर्गा पूजा समारोह का आयोजन 75 सालों से करता आ रहा है, जिसका मैं बचपन से हिस्सा रहा हूं।‘ अयान मुखर्जी ने आगे कहा, ‘मेरा जो अनुभव है, हम स्टेज पर देवी के आगे जाने से पहले जूते उतारते हैं, पंडाल में प्रवेश करते ही नहीं।

Advertisement

फिल्म 11 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

निजी रूप से मेरे लिए यह महत्वपूर्ण है कि मैं हर उस व्यक्ति तक पहुंच सकूं जो इस तस्वीर से दुखी है क्योंकि इन सबसे ऊपर, ब्रह्मास्त्र एक फिल्म है जो भारतीतय संस्कृति, परंपराओं और इतिहास का सम्मान करता है और उसका जश्न मनाता है। यही वजह है कि मैंने ये फिल्म बनाई है। मेरे लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि यह भावना हर उस भारतीय तक पहुंचे जो ब्रह्मास्त्र देख रहा है।’ बता दें कि ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी राय की भी अहम भूमिका है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म 11 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *