कृष्णा नगर वार्ड में की गई जागरूकता अभियान की शुरुआत : संदीप कपूर

0
154
संदीप कपूर
कृष्णा नगर वार्ड में की गई जागरूकता अभियान की शुरुआत : संदीप कपूर

कृष्णा नगर वार्ड में की गई जागरूकता अभियान की शुरुआत : संदीप कपूर

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : कृष्णा नगर वार्ड में डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए नगर निगम दक्षिणी ज़ोन के जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की गई । कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दीपक गाबा , ज़ोन अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा , विधायक अनिल गोयल , डिप्टी चेयरमैन राजू सचदेवा , डीएचओ कनिका , मंडल अध्यक्ष पूजा चौरसिया और अनेक गणमान्य साथी और नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता निगम पार्षद संदीप कपूर ने की । स्वच्छता से स्वस्थता का नारा दिया गया।

नागरिक से अपील की गई कि अपने घर के आस-पास साफ पानी कोई इकट्ठा न होने दे क्योंकि डेंगू का मच्छर साफ पानी में होता है डेंगू एक खतरनाक बीमारी है और मच्छर के प्रजनन को रोककर इस बीमारी पर रोक लगाई जा सकती है। कार्यक्रम के अंत में एक नुक्कड़ नाटक द्वारा स्वच्छता का संदेश दिया गया और सभी उपस्थित नागरिकों और अतिथियों को निगम पार्षद संदीप कपूर द्वारा एक तुलसी का पौधा भी भेंट किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here