Home दिल्ली-एनसीआर दिल्ली के द्वारका इलाके में ऑटोरिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या

दिल्ली के द्वारका इलाके में ऑटोरिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या

0
164

राष्ट्रीय राजधानी के द्वारका इलाके में एक ऑटोरिक्शा चालक की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना बुधवार देर रात द्वारका के सेक्टर-13 इलाके में हुई। उन्होंने कहा कि संदेह है कि ऑटोरिक्शा में मौजूद दो लोग इस घटना में शामिल थे। मृतक की पहचान मुनीरका निवासी अनार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि उसकी गर्दन पर चाकू से हमला किया गया। पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने कहा कि पुलिस को बुधवार देर रात करीब दो बजे इसकी सूचना मिली।

पुलिस ने डकैती की आशंका से इंकार किया है क्योंकि सिंह का मोबाइल फोन और उसका बटुआ सहित सामान बरामद कर लिया गया है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। वर्धन ने बताया कि द्वारका नॉर्थ थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली ऑटोरिक्शा संघ के महासचिव राजेंद्र सोनी ने कहा, “घटना के बाद कुछ ऑटो चालकों ने घटना के विरोध में थाने के पास प्रदर्शन किया और मृतक के लिए न्याय की मांग की। हम पीड़ित के परिवार के लिए मुआवजे की भी मांग करते हैं।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here