सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

पाकिस्तानी गेंदबाजों की ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स ने जमकर की धुनाई, डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श दोनों ने लगाया शतक

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स ने जमकर की पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई, डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श दोनों ने लगाया शतक

ICC ODI World Cup 2023 PAK Vs AUS Australia Openers David Warner And Mitchell  Marsh Hits Century Against Pakistan | PAK Vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स ने  जमकर की पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई,

पाकिस्तान टीम के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शतक लगाकर कई नए रिकॉर्ड बना दिए हैं. आइए हम आपको इस मैच के बारे में बताते हैं.

वर्ल्ड कप का 17वां मैच पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेला जा रहा है. यह मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, लेकिन उनका यह फैसला पूरी तरह से गलत साबित हो चुका है, क्योंकि पाकिस्तान का कोई भी गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया को सलामी बल्लेबाजों को आउट नहीं कर पाया और दोनों ने अपने-अपने शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया को बेहद मजबूज स्थिति में पहुंचा दिया.

Advertisement

वॉर्नर और मार्श ने लगाए शतक

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श दोनों ने शतक लगाकर कई कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. इस ख़बर को लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 33 ओवर में बिना कोई विकेट गवाएं 245 रन बना लिए थे. इस स्कोर में डेविड वॉर्नर ने सिर्फ 94 गेंद खेलकर 123 रनों का नाबाद योगदान दिया है, तो वहीं मिचेल मार्श भी 105 गेंदों में 115 रनों की नाबाद पारी खेल चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को रोकने के लिए पाकिस्तानी गेंदबाजों के पास कोई विकल्प नज़र नहीं आ रहा था. वहीं, पाकिस्तान के फील्डर्स ने भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खूब मदद की. मैच के शुरुआत में ही शाहीन शाह अफरीदी की एक गेंद पर डेविड वॉर्नर का शॉट हवा में गया था, लेकिन सर्कल के अंदर मिडल-ऑन पर खड़े एक खिलाड़ी हाथ में जाता हुआ बेहद आसान कैच छोड़ दिया, और उसके बाद वॉर्नर ने शतक लगा दिया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सबसे ख़तरनाक और तेज गेंदबाज हारिस रऊफ की गेंदों पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. इस ख़बर को लिखे जाने तक हारिस रऊफ ने 4 ओवर किए थे, जिसमें उन्होंने 14.75 की इकोनॉमी रेट से 59 रन दिए थे. वहीं, स्पिन गेंदबाज उसामा मिर भी 5 ओवर में 50 रन खर्च कर चुके थे. अब देखना होगा कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम कितने रनों का स्कोर बनाती है, और वर्ल्ड कप क्रिकेट के कितने रिकॉर्ड्स को तोड़ती है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *