आप पार्टी के चुनाव हारते ही आपा खोती जा रही हैं आतिशी : दर्शन सिंह
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली की जनता द्वारा आम आदमी पार्टी को नकारने के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी अपना आप खोती जा रही है और अनाप शनाप आरोप लगा दिल्ली की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही हैं | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी नवीन शाहदरा जिले के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला उपाध्यक्ष दर्शन सिंह का | दर्शन सिंह कहते हैं आतिशी कोई भी आरोप लगाने से पहले यह भी भूल रही हैं कि अभी वे हिन् दिल्ली सरकार की मुखिया है कार्यवाहक मुख्यमंत्री के नाते अभी तमाम जिम्मेदारियां खुद उनकी है | दर्शन सिंह कहते हैं अभी ना तो सरकार का गठन हुआ है और ना ही शपथ ग्रहण समारोह लिहाजा आतिशी को कम से कम सरकार के गठन तक तो गई जिम्मेदार बयानों से बचना चाहिए |
दर्शन सिंह कहते हैं दूसरों पर आरोप लगाने से पहले आतिशी को अपनी पार्टी की गतिविधियों पर भी संज्ञान लेना चाहिए | उन्हें भाजपा के व्यक्तिगत निर्णयों पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है | भाजपा विधायक दल का नेता कौन होगा यह भाजपा को करना है और कब करना है यह पार्टी जानें इससे आतिशी को क्या लेना देना | आतिशी को तो यह सोचना चाहिए उनकी पार्टी अपना नेता कब चुनेगी और क्या उनका नम्बर लगेगा भी या नहीं | दर्शन सिंह कहते हैं दिल्ली की जनता नें आम आदमी पार्टी का सफाया कर दिया हैं यहां तक की पार्टी के अध्यक्ष अरविन्द केजरीवाल,मनीष सिसोदिया,सतेन्द्र जैन ,सौरभ भारद्वाज सहित कई बड़े नेता चुनाव हार अग्यात्वास में पहुंच चुके है और खुद आतिशी बड़ी मुश्किल से अंतिम चरण में मामुल अन्तराल से चुनाव जीतनें में कामयाब हुई है | उन्हें जनादेश का सम्मान करना चाहिए ना की आरोप प्रत्यारोप की राजनीति करनी चाहिए |
दर्शन सिंह कहते हैं खुद कठपुतली मुख्यमंत्री रही आतिशी को किसी पर ऊँगली उठाने का अधिकार नहीं है | वे कभी बह्पा के शीर्ष नेत्रत्व पर आरोप लगा रही हैं तो कभी दिल्ली के बिजली सिस्टम पर आरोप मध रही है जभी अभी तक तो वे खुद ही दिल्ली सरकार की मुखिया हैं |दर्आशन सिंह कहते हैं आतिशी ने मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए भी अनेक बार अपने पद की गरिमा को तार-तार किया और आज जब कार्यवाहक मुख्यमंत्री हैं तब भी अपने पद की गरिमा का
ध्यान रखे बिना गलत बयानबाज़ी कर रही हैं।उन्हें सोचना चाहिए उनकी पार्टी खुद अंतर्कलह से घिरी है |
दर्शन सिंह कहते हैं आतिशी कार्यवाहक मुख्यमंत्री रहते हुए भी लगातार अपने पद का दुरुपयोग कर दिल्ली में बिजली कटौती से लेकर नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों द्वारा लूट जैसी अनर्गल टिप्पणियां कर रही हैं।