Athiya Shetty Pregnancy: क्या मां बनने वाली हैं अथिया शेट्टी? सुनील शेट्टी ने दिया ये बड़ा हिंट
Athiya Shetty Pregnancy: सुनील शेट्टी के घर जल्द किलकारियां गूंजने वाली हैं. खबरें आ रही हैं कि सुपरस्टार की लाडली अथिया शेट्टी मां बनने वाली हैं. इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने दी है.
क्या मां बनने वाली हैं अथिया शेट्टी?
दरअसल, इस बात का खुलासा सुनील शेट्टी ने डांस रियलिटी शो डांस दीवाने के दौरान किया है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में भारती सिंह ने मजाकिया अंदाज में सुनील शेट्टी से पूछा कि जब वे नाना बनेंगे तो कैसे बिहेव करेंगे..
सुनील शेट्टी के बयान से प्रेग्नेंसी की खबर हुई तेज
इसपर सुनील शेट्टी का रिएक्शन अब चर्चा का विषय बन चुका है. एक्टर ने कहा कि हां अगले सीजन में मैं जब यहां आऊंगा तो नाना की तरह स्टेज पर चलूंगा. वहीं सुनील शेट्टी के इस बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. फैंस अब गुड न्यूज सुनने के लिए बेताब है. पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है.
बता दें कि केएल राहुल और अथिया ने पिछले साल 2023, जनवरी में शादी रचाई थी. कपल की शादी की सारी रस्में सुनील शेट्टी के खंडावा वाले फॉर्म हाउस में हुई थी.



