सफेदा बस्ती से किया गया अटल कैंटीनों का उद्घाटन : डॉ.अनिल गोयल
उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री नें किया उद्घाटन
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली सरकार द्वारा राजधानी दिल्ली में 25 नई “अटल कैंटीन” का उद्घाटन कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र में नर्सरी सफेदा झुग्गी बस्ती से किया गया और बाकी 24 जगह वर्चुअल माध्यम से बटन दबाकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना एवं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य रूप से केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद, क्षेत्रीय विधायक डॉ अनिल गोयल, भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा, ज़िला प्रभारी डॉ अनिल गुप्ता, निगम पार्षद संदीप कपूर मीनाक्षी शर्मा, नीमा भगत, राजू सचदेवा सहित ज़िला प्रवक्ता भारत गौड़ सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

उपराज्यपाल वीके सेक्सेना ने बटन दबाकर उद्घाटन किया और कहा सभी को विश्वास दिलाता हूं कि दिल्ली की जनता के हित में दिल्ली सरकार की नीतियों को लागू करने में पूर्ण सहयोग करूंगा। कोई भूखा न सोए दिल्ली में अटल कैंटीन एक पुण्य कार्य है और इससे सरकार को भी आशीर्वाद मिलेगा। हर्ष मल्होत्रा ने उपराज्यपाल , मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि आमजन, श्रमिकों, रिक्शा चालकों, विद्यार्थियों एवं जरूरतमंद परिवारों को किफायती दरों पर स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “अटल कैंटीन” की शुरुआत की जा रही है। क्षेत्रिय विधायक डॉ अनिल गोयल ने बताया कि अटल कैंटीन केवल भोजन सेवा नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकार और सेवा भावना का प्रतीक है।

यह पहल “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।दिल्लीवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनहित में ऐतिहासिक निर्णय बताया है। निकट भविष्य में विभिन्न जिलों में चरणबद्ध तरीके से अटल कैंटीनों का विस्तार किया जाएगा।
डॉ.अनिल गोयल नें कहा हमारे लिए अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘अंत्योदय’ संकल्प को सिद्धि तक पहुँचाते हुए, आज हमारी विधानसभा में बनी नई अटल कैंटीन से 25 नई अटल कैंटीन का भव्य शुभारंभ किया। यह हमारे पूरे क्षेत्र के लिए बड़े सम्मान का विषय है कि मुख्यमंत्री ने इस राज्य-स्तरीय कार्यक्रम के शुभारंभ के लिए हमारे कृष्णा नगर को चुना। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।



