Home दिल्ली-एनसीआर कृष्णा नगर में ‘अटल कैंटीन’ शुरू हर्ष मल्होत्रा और डॉ. अनिल गोयल...

कृष्णा नगर में ‘अटल कैंटीन’ शुरू हर्ष मल्होत्रा और डॉ. अनिल गोयल ने किया उद्घाटन

0
128
डॉ. अनिल गोयल
कृष्णा नगर में 'अटल कैंटीन' शुरू हर्ष मल्होत्रा और डॉ. अनिल गोयल ने किया उद्घाटन

कृष्णा नगर में ‘अटल कैंटीन’ शुरू हर्ष मल्होत्रा और डॉ. अनिल गोयल ने किया उद्घाटन

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किए गए अपने प्रमुख वादों में से एक ‘अटल कैंटीन’ की शुरुआत कर दी है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आज कृष्णा नगर विधानसभा के गीता कॉलोनी (रानी गार्डन) में पहली ‘अटल कैंटीन’ का भव्य उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और स्थानीय विधायक डॉ. अनिल गोयल द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय निवासी और क्षेत्र के श्रमिक उपस्थित रहे। हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत पर काम कर रही है। उन्होंने कहा, “अटल कैंटीन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दिल्ली में काम करने वाला कोई भी मजदूर, रिक्शा चालक या जरूरतमंद व्यक्ति आर्थिक तंगी के कारण भूखा न रहे।

पूरी दिल्ली में ऐसी 100 कैंटीन खोलने का लक्ष्य है। क्षेत्र के विकास के साथ सेवा भी जरूरी: डॉ. अनिल गोयल विधायक डॉ. अनिल गोयल ने कहा कि कृष्णा नगर की जनता की सेवा करना उनका प्राथमिक कर्तव्य है। डॉ. गोयल ने कहा, “आज का दिन हमारे लिए ऐतिहासिक है। हमने चुनाव के समय संकल्प लिया था कि हम जनता को सस्ता और शुद्ध भोजन उपलब्ध कराएंगे, जिसे आज हमने पूरा कर दिया है। मात्र 5 रुपये में अब हमारे क्षेत्र के श्रमिक भाई सम्मान के साथ भरपेट भोजन कर सकेंगे।

यह कैंटीन पूरी तरह हाइजीनिक होगी और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। डॉ.अनिल गोयल नें कहा इस कैंटीन में दोपहर और रात, दोनों समय भोजन की व्यवस्था रहेगी। मात्र 5 रुपये के कूपन पर पौष्टिक थाली उपलब्ध कराई जाएगी। यह योजना विशेष रूप से उन लोगों के लिए वरदान साबित होगी जो घर से दूर रहकर मजदूरी करते हैं। इस अवसर पर क्षेत्र के निगम पार्षद, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी और भाजपा के जिला व मंडल स्तर के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थानीय निवासियों ने विधायक डॉ. अनिल गोयल के इस प्रयास की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here