सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सिर्फ 16 महीने की उम्र में ये स्टारकिड बन गई 250 करोड़ की मालकिन, कैसे?

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

सिर्फ 16 महीने की उम्र में ये स्टारकिड बन गई 250 करोड़ की मालकिन, कैसे?

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही अपने 250 करोड़ के ड्रीम हाउस में शिफ्ट होने वाले हैं. इसी बीच उनके इस नए बंगले को लेकर एक जानकारी सामने आई है, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे.

बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुंबई के बांद्रा में अपने सपनों का नया घर तैयार कर रहे हैं. कपल जल्द ही अपने नए आशियाने में शिफ्ट होने के लिए तैयार हैं. हाल ही में दोनों को इस आलीशान बंगले के बाहर स्पॉट किया गया था.

सबसे अमीर स्टारकिड बनने वाली हैं ये छोटी सी बच्ची

वहीं अब उनके इस आलीशान बंगले से जुड़ी एक खास खबर सामने आई है. खबरें हैं कि पापा रणबीर और मम्मी आलिया अपनी लाडली बेटी बेटी राहा कपूर के नाम पर ये बंगला करने वाले हैं. बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से पता चला है कि दोनों ने अपने मेहनत की कमाई सेअपना ये ड्रीम हाउस तैयार किया है.

250 करोड़ का बंगला होगा उसके नाम!

Advertisement

इसे बनाने में कुल 250 करोड़ रुपये लगे हैं. वहीं अब कपल चाहते हैं कि ये घर वह अपनी लाडली के नाम कर दें. वहीं अगर कपल राहा के नाम पर ये बंगला करते हैं तो वे बी टाउन की सबसे अमीर स्टार किड बन जाएंगी. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अक्सर काम का मुआयना करने पहुंचे थे. बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इस नए घर को कृष्ण राज बंगला नाम दिया है. रणबीर और आलिया के पास 4 फ्लैट्स और हैं, जिनकी कीमत 60 करोड़ के करीब है.

इन फिल्मों में नजर आएंगे रणबीर-आलिया

वहीं कपल के वर्कफ्रंट की बात करें को इन दिनों रणबीर कपूर अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ की तैयारी में जुटे हुए हैं. खुद को राम के किरदार में ढालने के लिए एक्टर कड़ी मेहनत कर रहे हैं. भगवान राम की तरह पवित्र महसूस करने के लिए एक्टर ने नॉनवेज छोड़ दिया है. नितेश तिवारी की इस फिल्म में सीता के रोल में पल्लवी को कास्ट किया गया है. तो वहीं साउथ सुपरस्टार यश रावण की भूमिका निभाएंगे. खबरें हैं कि फिल्म में सनी देओल हनुमान बने दिखाई देंगे.

वहीं आलिया वे बहुत जल्द संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म “लव एंड वॉर” में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर, और विक्की कौशल भी अहम भूमिकाओं में होंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *