सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

अश्वनी भारद्वाज नें सम्मान करने आए प्रतिनिधिमंडल का किया खुद सम्मान

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

अश्वनी भारद्वाज नें सम्मान करने आए प्रतिनिधिमंडल का किया खुद सम्मान

छात्र राजनीती से निकला हुआ बड़ा चेहरा रहे हैं अश्वनी : आदेश भारद्वाज

गोकलपुर विधानसभा के प्रमुख कांग्रेस नेता रविवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा नियुक्त किये गए विधानसभा प्रभारी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलिगेट अश्विनी भारद्वाज का सम्मान करने रोहताश नगर विधानसभा के रामनगर कार्यालय में पहुंचे और शाल तथा पुष्पहार से उनका स्वागत किया | अश्वनी भारद्वाज नें भी सभी को मैडल पहनाकर अभिनंदन किया | गोकलपुरी से विधानसभा चुनाव लड़े पूर्व जोन चेयरमेन ईश्वर सिंह बागड़ी ,निगम चुनाव लड़े मनीष कुमार,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर,डॉ.अकरम.बी.डी.शर्मा,रामविलास शर्मा ,मंडलम अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग इस मौके पर मौजूद रहे | रोहताश नगर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश पांचाल तथा बाबरपुर जिले के उपाध्यक्ष नवीन चन्द्रा नें भी सभी का पुष्पहार से स्वागत किया | इस मौके पर अश्वनी भारद्वाज पार्टी द्वारा उन्हें दी गई जिम्मेदारी पर प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा उन्हें पार्टी को जोड़ने के लिए गोकलपुर भेजा गया है और वे सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेगें |

Advertisement

जिला कांग्रेस अध्यक्ष आदेश भारद्वाज का कहना है प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र यादव द्वारा विधानसभा प्रभारियों की नियुक्तियों को पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनाधार को धरातल पर गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसी कड़ी में गोकुल पूरी विधानसभा में प्रभारी नियुक्त किए गए अश्वनी भारद्वाज को बधाई देते हुए आदेश भारद्वाज, पूर्व प्रत्याशी ईश्वर बागड़ी, डॉ एस पी सिंह रामविलास शर्मा राकेश ठाकुर बी डी शर्मा डॉ अकरम मुनेश कुमार नरेश पाल एडवोकेट सतबीर सिंह ने अश्वनी भारद्वाज का फूल मालाओं और शॉल पहनाकर स्वागत किया और उनकी नियुक्ति को एक सही कदम बताते हुए कहा कि हमारे अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने प्रभारियों के चयन में पारदर्शिता और कार्यकर्ताओं की निष्ठा को प्राथमिकता दी है क्योंकि अश्वनी जी छात्र राजनीति से निकले हुए नेता है। छात्र संघ में डूसू सहित चार चुनाव जीते दिल्ली विश्वविद्यालय में बेहद लोकप्रिय रहे हैं |

पार्टी संगठन के अनेकों पदों पर रहकर उन्होंने पार्टी की सेवा करते हुए आम आदमी की आवाज को प्रत्येक मंच पर उठाने का हर संभव प्रयास किया है यह खासियत ही अश्वनी भारद्वाज जी को बाकियों से अलग करती है। और उनको मिली यह जिम्मेदारी उन्हें कार्यकर्ताओं और जनता के बीच कांग्रेस के विचारों को और मजबूती से ले जाने का अवसर प्रदान करती है। हम देवेंद्र यादव जी के नेतृत्व में एकजुट होकर दिल्ली में कांग्रेस को नई ऊर्जा देने और जनता के मुद्दों को उठाने का संकल्प लेते हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *